NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अल्लू अर्जुन नहीं, सलमान खान की हीरोइन बनने वाली थीं प्रियंका चाेपड़ा; फिर कहां फंसा पेंच?
    अगली खबर
    अल्लू अर्जुन नहीं, सलमान खान की हीरोइन बनने वाली थीं प्रियंका चाेपड़ा; फिर कहां फंसा पेंच?
    अल्लू अर्जुन की फिल्म में नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    अल्लू अर्जुन नहीं, सलमान खान की हीरोइन बनने वाली थीं प्रियंका चाेपड़ा; फिर कहां फंसा पेंच?

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 06, 2025
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    पिछले दिनों खबर आई कि एसएस राजामौली की महेश बाबू अभिनीत फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक और पैन इंडिया फिल्म साइन कर ली है और इसमें उन्हें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ राेमांस करते देखा जाएगा।

    प्रशंसक इस चर्चा से खुश हुए ही थे कि अब खबर है कि अल्लू की किसी भी फिल्म के लिए प्रियंका से कभी संपर्क किया ही नहीं गया।

    आइए जानें क्या कुछ जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    अल्लू की फिल्म का हिस्सा नहीं हैं प्रियंका

    चर्चा थी कि एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की हीरोइन प्रियंका होंगी, जो पहली बार अल्लू के साथ इश्क फरमाती दिखेंगी।

    हालांकि, पिंकविला के मुताबिक, ऐसी किसी भी फिल्म के लिए प्रियंका से संपर्क नहीं किया गया है।

    उन्हें एटली की उस फिल्म में लेने की बात चल रही थी , जो सलमान खान संग बन रही थी, लेकिन बजट के कारण वो फिल्म ठंडे बस्ते में डाल दी गई। लिहाजा सलमान-प्रियंका साथ आते-आते रह गए।

    फिल्म और रोल

    अल्लू पहली बार फिल्म में करेंगे डब्ल रोल

    बता दें कि अल्लू की फिल्म के जरिए एटली एक अनोखी सिनेमाई दुनिया दर्शकों के बीच लेकर आएंगे, कुछ ऐसा, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया।

    अल्लू ने अपने करियर में अब तक कई फिल्में की हैं, लेकिन यह पहला मौका होगा, जब वह पर्दे पर डबल रोल करते दिखेंगे। एटली ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जो दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगी।

    अगस्त, 2025 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

    आगमी फिल्म

    इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं प्रियंका

    प्रियंका जब से हॉलीवुड गई हैं, उनके भारतीय प्रशंसक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

    कहा जा रहा था कि प्रियंका निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करेंगी, लेकिन अब वह साउथ फिल्म से अपना सिक्का जमाने आ रही हैं।

    प्रियंका ने दिग्गज भारतीय निर्देशकों में शुमार एसएस राजामौली के साथ हाथ मिलाया है। उनकी 1,000 करोड़ी फिल्म 'SSMB 29' में प्रियंका सुपरस्टार महेश बाबू के साथ लीड रोल में होंगी।

    पिछली फिल्म

    पिछली बार इस हिंदी फिल्म में नजर आई थीं प्रियंका

    साल 2019 में फिल्म 'स्काई इज पिंक' में प्रियंका ने मुख्य भूमिका निभाई थी। शोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म से प्रियंका बतौर सह-निर्माता भी जुड़ी थीं।

    रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इस फिल्म के निर्माता थे। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आई थीं। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी यह फिल्म दिखाई गई थी।

    अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो आप नेटफ्लिक्स पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    एटली
    अल्लू अर्जुन
    महेश बाबू

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा हुईं भावुक, वीडियो देख हैरान-परेशान हुए प्रशंसक हॉलीवुड समाचार
    'फैशन' के सीक्वल पर काम शुरू, क्या फिर साथ आएंगी प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत? मधुर भंडारकर
    फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के 20 साल पूरे, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा किया था प्रदर्शन  अक्षय कुमार
    अमिताभ बच्चन से प्रियंका चोपड़ा तक, ये बॉलीवुड सितारे कर चुके अपने अंग दान का ऐलान अमिताभ बच्चन

    एटली

    शाहरुख-हिरानी की 'डंकी' की चर्चा तो अगले 10 सालों तक होगी, मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा जवान फिल्म
    एटली ने शाहरुख खान को बताया 'गंभीर निर्माता', सेट पर रखते हैं सब का ध्यान शाहरुख खान
    वरुण धवन और एटली की 'VD 18' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रिलीज तारीख टली  वरुण धवन
    IMDb ने निर्देशक एटली को किया सम्मानित, 'जवान' बनी 2023 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म जवान फिल्म

    अल्लू अर्जुन

    मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन समेत तेलुगू इंडस्ट्री के दिग्गज, सुलझेगा भगदड़ विवाद? चिरंजीवी
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का गाना 'दमुन्ते पट्टुकोरा' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया गया पुष्पा 2
    अलविदा 2024: अल्लू अर्जुन समेत इस साल इन अभिनेताओं की फिल्मों का दुनियाभर में बजा डंका प्रभास
    बॉक्स ऑफिस: 'पुष्पा 2: द रूल' का जलवा चौथे सप्ताह में भी कायम, जानिए कुल कारोबार रश्मिका मंदाना

    महेश बाबू

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के इन कलाकारों के पास है प्राइवेट जेट प्रभास
    एसएस राजामौली की फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगे महेश बाबू बॉलीवुड समाचार
    महेश बाबू के पिता को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती हैदराबाद
    महेश बाबू के पिता कृष्णा का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025