Page Loader
मेट गाला में जलवा बिखेरने को तैयार प्रियंका चोपड़ा, लुक का इंतजार कर रहे प्रशंसक
मेट गाला में जलवा बिखेरने को तैयार प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

मेट गाला में जलवा बिखेरने को तैयार प्रियंका चोपड़ा, लुक का इंतजार कर रहे प्रशंसक

May 02, 2025
03:30 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहराने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे दुनियाभर में फैले उनके प्रशंसकों का दिल बाग-बाग हो जाएगा।

दरअसल, प्रियंका फैशन जगत के सबसे बड़े कार्यक्रम मेट गाला में एक बार फिर जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

मेट गाला में प्रियंका पांचवीं बार चार चांद लगाने जा रही हैं। इससे पहले वह 4 बार इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकी हैं।

रिपोर्ट

प्रशंसक हुए उत्साहित

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका इस साल मेट गाला में नजर आएंगी। अभिनेत्री के प्रशंसक अब उनके मेट गाला लुक का इंतजार कर रहे हैं।

जैसे ही प्रियंका के मेट गाला की घोषणा हुई, प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक प्रशंसक लिखते हैं, 'अब और इंतजार नहीं हो पाएगा।' एक ने लिखा, 'क्या ये सच है? मैं बहुत खुश हूं।'

बता दें कि प्रियंका पहली बार साल 2017 में मेट गाला में नजर आई थीं।

अन्य सितारे

कियारा आडवाणी समेत ये सितारे करेंगे डेब्यू

कियारा आडवाणी इस साल मेट गाला में डेब्यू करने जा रही हैं। वह 5 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में दुनियाभर के कई सितारों के साथ कदम रखेंगी। पिछले साल कियारा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था।

खबरें हैं कि इस साल दिलजीत दोसांझ भी मेट गाला में डेब्यू कर सकते हैं।

उधर, शाहरुख खान भी पहली बार मेट गाला में नजर आएंगे। इसी के साथ वह मेट गाला में कदम रखने वाले पहले भारतीय अभिनेता बनेंगे।