NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋतिक रोशन की 'कृष 4' में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, किरदार से भी उठा पर्दा
    अगली खबर
    ऋतिक रोशन की 'कृष 4' में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, किरदार से भी उठा पर्दा
    'कृष 4' में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    ऋतिक रोशन की 'कृष 4' में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, किरदार से भी उठा पर्दा

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Apr 11, 2025
    12:05 pm

    क्या है खबर?

    जब से ऋतिक रोशन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'कृष' की चौथी किस्त की घोषणा की है, प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है।

    खास बात यह है कि 'कृष 4' के निर्देशन की कमान ऋतिक खुद संभाल रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वह मनोरंजन जगत में बतौर निर्देशक कदम रखने जा रहे हैं।

    अब खबर आ रही है कि 'कृष 4' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो गई है। फिल्म में उनकी जोड़ी ऋतिक के साथ बनी है।

    रिपोर्ट

    प्रिया मेहरा के किरदार में लौट रहीं प्रियंका

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'कृष 4' में ऋतिक के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने प्रियंका को चुना है।

    इससे पहले प्रियंका 'कृष' और 'कृष 3' में भी नजर आ चुकी हैं। एक बार फिर चौथी किस्त में वह अपनी किरदार में वापस लौट रही हैं। प्रियंका फिल्म में फिर से प्रिया मेहरा की भूमिका में दिखाई देंगी।

    ऋतिक और प्रियंका 'कृष' और 'कृष 3' के अलावा फिल्म 'अग्निपथ' में भी साथ काम कर चुके हैं।

    शूटिंग

    फिल्म की कहानी पर काम जारी 

    'कृष 4' की शूटिंग 2026 में शुरू हो जाएगी। फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम किया जा रहा है।

    राकेश रोशन और संजय मासूम मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं, वहीं आदित्य चोपड़ा फिल्म के निर्माता हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो 'कृष 4' में अहम भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने नोरा फतेही से भी संपर्क किया है।

    उधर, प्रीति जिंटा भी फिल्म में नजर आ सकती हैं। उन्होंने 'कोई मिल गया' में निशा की भूमिका निभाई थी।

    फैंचाइजी

    'कृष' फ्रैंचाइजी के बारे में जानें 

    'कृष' फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म थी 'कोई मिल गया' जो 2003 में आई थी। इसने बॉलीवुड को एक नया सुपरहीरो दिया था।

    इसके बाद साल 2006 में 'कृष' और 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुईं। 'कृष' में प्रियंका, रेखा और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे, वहीं 'कृष 3' में कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आए थे।

    इस सीरीज की पिछली तीनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    ऋतिक रोशन
    राकेश रोशन

    ताज़ा खबरें

    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम

    प्रियंका चोपड़ा

    फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के 20 साल पूरे, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा किया था प्रदर्शन  अक्षय कुमार
    अमिताभ बच्चन से प्रियंका चोपड़ा तक, ये बॉलीवुड सितारे कर चुके अपने अंग दान का ऐलान अमिताभ बच्चन
    श्रद्धा कपूर का इंस्टाग्राम पर दबदबा, नरेंद्र मोदी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे श्रद्धा कपूर
    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने नीलम उपाध्याय से की सगाई, जानिए उनके बारे में  बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन

    सनी देओल से ऋतिक रोशन तक, साल 2025 में बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे ये सितारे अक्षय कुमार
    'जिगरा' से पहले जरूर देखिए भाई-बहन का अटूट प्रेम दिखातीं ये शानदार फिल्में अक्षय कुमार
    ऋतिक रोशन से रणबीर कपूर तक, मिलिए बॉलीवुड के 5 सबसे अमीर स्टार किड्स से रणबीर कपूर
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' ही नहीं, ये सीक्वल फिल्में भी जल्द मचाएंगी पर्दे पर धमाल रणबीर कपूर

    राकेश रोशन

    ऋतिक की 'कृष 4' पर अभी शुरू नहीं होगा काम, राकेश रोशन ने दी जानकारी  ऋतिक रोशन
    राकेश रोशन ने किया सिद्धार्थ आनंद के 'कृष 4' का निर्देशन करने की खबरों का खंडन  कृष फिल्म
    राकेश रोशन 'द रोमांटिक्स' की तरह रोशन परिवार पर बनाएंगे डॉक्युमेंट्री बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन की 'कोई मिल गया' दोबारा होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म ऋतिक रोशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025