प्रियंका चोपड़ा 'वी वर हियर' से बतौर कार्यकारी निर्माता जुड़ीं, जानें क्या होगी इसकी कहानी
प्रियंका चोपड़ा भारतीय शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' से कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ गई हैं। यह कॉमेडी फिल्म प्रणव भसीन ने निर्देशित की है।
इसमें दिखाया गया है कि कैसे लोग AI के आने से अपनी नौकरी जाने की चिंता में जी रहे हैं, जो आजकल एक बहुत ही आम बात हो गई है।
प्रियंका ने कहा कि उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिला तो उन्होंने फौरन हां कर दी। उन्होंने इसे आज के समय के एक अहम मुद्दे पर ताजा और मजेदार नजरिए वाली फिल्म बताया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
'वी वर हियर' कोई मामूली इंडी शॉर्ट फिल्म नहीं है। यह पहले ही 80 से ज्यादा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है और 20 से ज्यादा अवॉर्ड भी जीत चुकी है।
इसकी कहानी एक काल्पनिक भारतीय शहर के 3 रिटायर्ड आदमियों के इर्द-गिर्द घूमती है। वह टेक्नोलॉजी का विरोध करने के लिए खुद को घर के सामान के रूप में छिपा लेते हैं।