Page Loader
'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ सकती हैं प्रियंका चाहर चौधरी, मिला ऑफर
'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी प्रियंका चाहर चौधरी? (तस्वीर: इंस्टा/@priyankachaharchoudhary)

'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ सकती हैं प्रियंका चाहर चौधरी, मिला ऑफर

Mar 07, 2023
05:29 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी एक खास जगह बनाई है। शो से बाहर निकलने के बाद से ही वह लगातार चर्चा में हैं। प्रियंका के प्रशंसक उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए बेहद उत्साहित हैं। पिछले दिनों ऐसी खबरों थीं कि वह रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी। अब इन खबरों पर प्रियंका ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बयान

प्रियंका ने कही ये बात

इंडिया टीवी के साथ बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा, "मुझे 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रस्ताव मिला है। हालांकि, अभी तक मैंने हामी नहीं भरी है। मैं अभी इस प्रस्ताव पर विचार कर रही हूं।" वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द अंकित गुप्ता के साथ 'कुछ हसीन थे' म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका को अभिनेता शाहरुख खान की 'जवान' का ऑफर मिला है। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।