'हैवान' में दिखा अक्षय कुमार का ये हटकर अवतार, लुक देख हैरान हुए फैंस
मनोरंजन
अपनी नई फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार कुछ हटकर करने जा रहे हैं। इसमें वो पहली बार पूरी तरह से विलन का किरदार निभा रहे हैं।
उनके किरदार में अच्छाई-बुराई का कोई मिला-जुला अवतार नहीं है, बल्कि वो सीधे-सीधे बुराई का ही रूप हैं।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे और यह अक्षय के अब तक के सबसे अलग हटकर भूमिकाओं में से एक है।
फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगे
अक्षय ने बताया कि वो हमेशा से पर्दे पर एक 'साइको' की भूमिका निभाना चाहते थे। इसे वो अपने अभिनय करियर का एक बड़ा रचनात्मक मोड़ मानते हैं।
फिल्म में उनके लुक के लिए अक्षय के ही एक साधारण पहनावे से प्रेरणा ली गई थी। प्रियदर्शन को अक्षय का लुक बहुत पसंद आया था।
इतना ही नहीं, जब अक्षय ने खुद उनसे इस तरह का एक किरदार निभाने की बात कही, तो प्रियदर्शन भी हैरान रह गए थे।