'हैवान' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 17 साल बाद साथ आए अक्षय-सैफ की जोड़ी फेल
प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म से अक्षय कुमार और सैफ अली खान पूरे 17 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। हालांकि, इतने बड़े सितारों के होने के बावजूद फिल्म की शुरुआत काफी ठंडी रही और इसने पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' से पिछड़ी
7,224 शो में रिलीज हुई 'हैवान' की शुरुआत काफी फीकी रही। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कुल 4.6 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें 1 करोड़ रुपये विदेशी बॉक्स ऑफिस से आए हैं। बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, मोहनलाल के कैमियो और असरानी की आखिरी फिल्म होने के बावजूद 'हैवान' दर्शकों को खींचने में संघर्ष कर रही है।
दूसरी तरफ पहले से चल रही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हावी हैं। 'हनुमान अंश' का कुल कारोबार 174.02 करोड़ रुपये पहुंचा गया है, वहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' ने इस वीकेंड 30 करोड़ रुपये जोड़कर भारत में करीब 158 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।