'भूत पुलिस 2' के लिए निर्देशक प्रियदर्शन ने वूसली मोटी फीस, इस बार दिखेंगे नए चेहरे
क्या है खबर?
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' 2021 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया था जिसे लोगों ने ठीक-ठाक प्रतिक्रिया दी। अब इस फिल्म का सीक्वल चर्चा में है जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी प्रियदर्शन ने उठाई है। उन्हें 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। बताया जाता है कि 'भूत पुलिस 2' के लिए के लिए प्रियदर्शन ने मोटी फीस वसूली है।
फीस
'भूत पुलिस 2' पर काम शुरू, प्रियदर्शन की फीस का खुलासा
पिंकविला के मुताबिक, 'भूत पुलिस 2' पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके निर्देशन के लिए प्रियदर्शन को चुना गया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रियदर्शन इस सीक्वल का निर्देशन करने के लिए 21 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। सूत्र ने आगे बताया कि पहली किस्त की तरह सीक्वल भी हॉरर-काॅमेडी जॉनर को बरकरार रखेगा लेकिन कास्टिंग में बड़ा बदलाव होगा। सैफ और अर्जुन की बजाए नई जोड़ी पर दांव लगेगा।
शूटिंग
2026 के आखिर में शुरू हाे सकती है शूटिंग
सूत्र ने आगे कहा, "विचार यह है कि एक नई जोड़ी के साथ इस फ्रैंचाइज को नया रूप दिया जाए। निर्माता 2 अभिनेताओं पर विचार कर रहे हैं।" फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया और प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा होने के बाद, शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। प्रियदर्शन सीक्वल को बड़े पैमाने पर बनाने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल, प्रियदर्शन आगामी फिल्म 'हैवान' में व्यस्त हैं जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली नजर आएंगे।