Loading...
निर्देशक प्रियदर्शन का ऐलान, अपनी 99वीं फिल्म में फिर अक्षय कुमार को लाएंगे साथ
अक्षय कुमार के साथ एक और फिल्म लाएंगे प्रियदर्शन

निर्देशक प्रियदर्शन का ऐलान, अपनी 99वीं फिल्म में फिर अक्षय कुमार को लाएंगे साथ

Sep 01, 2026
10:32 am

क्या है खबर?

निर्देशक प्रियदर्शन इस वक्त अपनी संस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'हैवान' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसी साल उनकी फिल्म 'भूत बंगला' भी रिलीज हुई, जिसके जरिए प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी लंबे समय के बाद एक-दूसरे के साथ लौटी थी। अब निर्देशक ने अभिनेता के साथ मिलकर अपनी एक और परियोजना पर मुहर लगाई है। उन्होंने बताया कि यह उनकी 99वीं फिल्म होगी, जिसमें अक्षय एक शिकारी की भूमिका निभाएंगे।

यहयोग

9वीं बार प्रयदर्शन और अक्षय एक साथ लौटेंगे

इंडिया टुडे के मुताबिक, जब प्रियदर्शन से पूछा गया कि अक्षय के साथ उनकी अगली परियोजना क्या होगी, तो उन्होंने संक्षिप्त में जानकारी देते हुए कहा, "यह बहुत ही दिलचस्प होने वाला है; मैं उन्हें एक शिकारी की भूमिका में ले रहा हूं।"

उन्होंने परियोजना के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बताया, लेकिन यह एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म होने की उम्मीद है।

खबरों के अनुसार, फिल्म का कथित शीर्षक 'विक्ड सनी' रखा गया है।

फिल्म

इसी साल से शूटिंग शुरू होने की उम्मीद

प्रियदर्शन और अक्षय की इस फिल्म को निर्माता रमेश तौरानी के प्रोडक्शन टिप्स फिल्म्स का समर्थन प्राप्त है। इसकी शूटिंग दिसंबर, 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

यह परियोजना दाेनों की लंबे समय से चली आ रही रचनात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाएगी।

इससे पहले, अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन', 'खट्टा मीठा' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों में काम किया है।

इस सहयोग की हालिया परियोजना फिलहाल 'हैवान' है।

ADVERTISEMENT