Loading...
लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार के साथ बने बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में भी पाकिस्तान को हरा दिया है

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार के साथ बने बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए

Aug 31, 2026
10:42 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 194 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की ओर से मिले 389 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में महज 194 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील (97) ने अकेले संघर्ष किया। आइए इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

मुकाबला

इंग्लैंड ने इस तरह दर्ज की जीत

इंग्लैंड ने पहली पारी में जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ के अर्धशतकों की बदौलत 290 रन बनाए।

पाकिस्तान से मोहम्मद अब्बास ने 4 विकेट लिए जबकि मोहम्मद अली ने 3 विकेट हासिल किए।

इसके बाद पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 110 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड से ओली रॉबिन्सन ने 4 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 208 रन बनाए। मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट लिए। पाकिस्तान टीम चौथी पारी में 194 रन पर ढेर हो गई।

रिकॉर्ड

जो रूट इस मामले में बने इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ कप्तान

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान जो रूट ने इस जीत के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वह अब एशियाई टीमों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले सफल इंग्लिश कप्तान बन गए हैं।

उन्होंने 25 मैचों में कप्तानी करते हुए 15 में जीत दर्ज की है।

सूची में एंड्रयू स्ट्रॉस (22 मैचों में 14 जीत) दूसरे और एलिस्टेयर कुक (30 मैचों में 12 जीत) तीसरे स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

अब्बास लॉर्ड्स में 5 विकेट हॉल लेने वाले 5वें पाकिस्तानी गेंदबाज बने

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ब्बास के लिए यह मुकाबला हार के बावजूद व्यक्तिगत रूप से यादगार रहा।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में 5/57 के आंकड़ों के साथ उन्होंने प्रतिष्ठित 'लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड' में अपना नाम दर्ज कराया।

वह लॉर्ड्स में टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाले 5वें पाकिस्तानी गेंदबाज हैं।

मैच की पहली पारी में दूसरा विकेट चटकाते ही अब्बास ने अपने प्रथम श्रेणी करियर के 900 विकेट भी पूरे किए। अब उनके नाम 222 मैचों में 907 विकेट हैं।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

हैरी ब्रूक ने पूरे किए 3,500 टेस्ट रन

हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3,500 रन पूरे करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने पहली पारी में 14वां रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

मैच की तीसरी पारी में उन्होंने 34 रन बनाए। उनके अब इंग्लैंड के लिए 40 मैचों की 69 पारियों में 52.76 के औसत से 3,535 रन हो गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ 8 मैचों में ब्रूक ने 78.91 की औसत से 981 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

प्रदर्शन

पाकिस्तान का लॉर्ड्स पर दूसरा सबसे शर्मनाक प्रदर्शन

गेंदबाजों की मददगार पिच पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने आसानी से आत्मसमर्पण कर दिया।

पूरे मैच में पाकिस्तान की टीम (दोनों पारियों में सभी 20 विकेट खोने के लिए) महज 529 गेंदें ही खेल सकी।

लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा 20 विकेट खोने के लिए खेली गई यह दूसरी सबसे कम गेंदों का अनचाहा रिकॉर्ड है।

इससे पहले साल 2010 में पाकिस्तान की टीम इसी मैदान पर मात्र 419 गेंदों में सिमट गई थी।

ADVERTISEMENT