Loading...
कौन हैं कैजाद भरूचा? HDFC बैंक के अगले CEO बनने की दौर में सबसे आगे
बैंक ने उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया तेज कर दी है

कौन हैं कैजाद भरूचा? HDFC बैंक के अगले CEO बनने की दौर में सबसे आगे

Aug 31, 2026
10:52 am

क्या है खबर?

HDFC बैंक के नए CEO को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा इस पद के लिए सबसे आगे बताए जा रहे हैं। मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने दोबारा इस पद के लिए आवेदन नहीं करने का फैसला किया है। इसके बाद बैंक ने उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया तेज कर दी है। हालांकि, अंतिम नियुक्ति अभी तय नहीं हुई है।

परिचय

कौन हैं कैजाद भरूचा?

भरूचा 19 अप्रैल, 2023 से HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

1995 से वह बैंक से जुड़े हैं और बैंकिंग क्षेत्र में करीब चार दशक का अनुभव रखते हैं। बैंक में वह कॉरपोरेट बैंकिंग, बिजनेस बैंकिंग, निवेश बैंकिंग, ग्रामीण बैंकिंग, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए वित्त और मॉर्गेज कारोबार समेत कई बड़े विभाग संभालते हैं।

वह HDFC बैंक की इंटीग्रेशन कमेटी के सह-अध्यक्ष भी रह चुके हैं और कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

करियर

जोखिम से लेकर कई बड़े विभाग संभाले

60 वर्षीय भरूचा 2014 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे और इसके बाद कई नेतृत्व वाली भूमिकाएं संभालीं।

वह समावेशी बैंकिंग, कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासन से जुड़े काम भी देखते हैं। बोर्ड में आने से पहले उन्होंने बैंक में क्रेडिट जोखिम, बाजार जोखिम, ऋण प्रबंधन और जोखिम से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी।

इससे पहले वह SBI कमर्शियल एंड इंटरनेशनल बैंक के साथ भी काम कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य

मुंबई से की कॉमर्स की पढ़ाई

भरूचा ने मुंबई विश्वविद्यालय से जुड़े सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई की है।

HDFC बैंक के नए CEO के चयन में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के कारण कई नामों पर विचार किया जाना जरूरी है। बैंक बाहरी उम्मीदवारों की भी तलाश कर रहा है।

फिलहाल भरूचा मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला बोर्ड और संबंधित प्रक्रिया के बाद होगा। जगदीशन के जाने तक वह जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

ADVERTISEMENT