Loading...
इंग्लैंड की लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद WTC की अंक तालिका में कैसी है स्थिति?
इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद WTC अंक तालिका में फायदा हुआ है

इंग्लैंड की लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद WTC की अंक तालिका में कैसी है स्थिति?

Aug 31, 2026
11:01 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए के दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 194 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड से मिले 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में महज 194 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में इंग्लैंड को बड़ा फायदा हुआ है। आइए उस पर नजर डालते हैं।

मुकाबला

इंग्लैंड ने इस तरह जीता मुकाबला

इंग्लैंड ने पहली पारी में जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ के अर्धशतकों की बदौलत 290 रन बनाए। पाकिस्तान से मोहम्मद अब्बास ने 4 विकेट लिए जबकि मोहम्मद अली ने 3 विकेट हासिल किए।

इसके बाद पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 110 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड से ओली रॉबिन्सन ने 4 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 208 रन बनाए। मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट लिए। पाकिस्तान टीम चौथी पारी में 194 रन पर ढेर हो गई।

फायदा

इंग्लैंड ने WTC अंक तालिका में श्रीलंका को पछाड़ा

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने WTC की अंक तालिका में श्रीलंका को पछाड़कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

वह अब 62 अंक और 34.44 अंक प्रतिशतक के साथ छठे स्थान पर आ गई है। इंग्लैंड ने इस सत्र में 6 मैच जीते हैं और 8 में हार झेली है।

इसी तरह श्रीलंका क्रिकेट टीम 33.33 अंक प्रतिशत के साथ 7वें स्थान पर खिसक गई है। श्रीलंका ने इस सत्र में एक टेस्ट जीता है और 2 हारे हैं।

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया

शीर्ष पर मौजूद है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 80.00 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर मौजूद है। कंगारू टीम ने इस चक्र में 8 टेस्ट जीते हैं और 2 में हार झेली है।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 75.00 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। प्रोटियाज टीम ने 3 मैच जीते हैं और एक में हार का सामना किया है।

न्यूजीलैंड की टीम 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं और 1 में हार झेली है।

ADVERTISEMENT

शर्मनाक

अंतिम पायदान पर है पाकिस्तान की टीम

बांग्लादेश अब 55.56 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम ने WTC 2025-27 में 3 टेस्ट जीते हैं और एक टेस्ट ड्रॉ खेला है।

भारतीय क्रिकेट टीम 51.52 प्रतिशत अंको के साथ 5वें स्थान पर हैं। उसने 5 मैच जीते, 4 हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं।

तालिका में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 20.83 प्रतिशत अंकों के साथ 8वें और पाकिस्तान 16.67 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ICC की पोस्ट

ADVERTISEMENT