Loading...
फिल्म 'हैवान' से रिलीज हुआ सैफ अली खान का नया गाना, छू लेगा दिल के तार

फिल्म 'हैवान' से रिलीज हुआ सैफ अली खान का नया गाना, छू लेगा दिल के तार

Aug 31, 2026
06:40 pm

क्या है खबर?

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' इन दिनों खूब चर्चा में है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है, जिसमें दोनों सितारे लंबे समय के बाद एक-दूसरे के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों निर्माताओं ने फिल्म से 'मेरे हीरो है वो' गाना जारी किया था, जिसमें एक पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाया गया था। अब एक नया गाना 'रंगियारा' को रिलीज किया गया है।

गाना

सैफ के किरदार को परिचित करता है ये गाना

'रंगियारा' जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर आया है, जो फिल्म में सैफ के किरदार को परिचित कराता है।

गाने को यतींद्र मिश्रा और थॉमसन एंड्रयूज ने मिलकर लिखा है। इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है, जबकि शान, सुखविंदर सिंह और रोमी ने मिलकर दी है।

इसे सुनने के बाद लोग इसके धमाकेदार संगीत और आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

KVN प्रोडक्शन द्वारा निर्मित 'हैवान' में बोमन ईरानी, ​​सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और शारिब हाशमी भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT