नानी की 'ब्लडी रोमियो' में तहलका मचाएगा साउथ का ये धुरंधर? फैंस को मिलेगा तोहफा
क्या है खबर?
सुपरस्टार नानी इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। 24 फरवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने नई फिल्म 'ब्लडी रोमियो' का ऐलान किया था जिसने फैंस को दोहरा जश्न मनाने का पूरा मौका दिया। अब उनकी इसी फिल्म से जुड़ी एक दमदार खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि निर्माता 'ब्लडी रोमियो' का महत्व बढ़ाने के लिए मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को शामिल करने की कोशिश में हैं।
किरदार
दमदार किरदार के लिए बातचीत जारी
न्यूज 18 ने 123 तेलुगु की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नानी की मुख्य किरदार वाली 'ब्लडी रोमियो' के लिए पृथ्वीराज से बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेता को एक दमदार किरदार के लिए चुना जा रहा है जिससे फिल्म का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। वैसे तो, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इस खबर ने नानी और पृथ्वीराज के फैंस को अभी से उत्साहित कर दिया है।
फिल्म
फिल्म में शेफ-गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे नानी
फिल्म 'ब्लडी रोमियो' का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं और यह एक पैन-इंडिया फिल्म होगी। नानी इसमें एक शेफ-गैंगस्टर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे जिसकी झलक प्रोमो वीडियो में देखने को मिली थी। रिपोर्ट के अनुसार, 'द पैराडाइज' की शूटिंग पूरी होने के बाद अभिनेता इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। यह भी पता चला है कि निर्माताओं ने फिल्म की OTT डील पक्की कर दी है। इस गैंगस्टर ड्रामा को नेटफ्लिक्स ने भारी-भरकम रकम में खरीदा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Get seated for the one man… #BloodyRomeo 💥💥💥https://t.co/K8UDhQiUmJ#HappyBirthdayNani pic.twitter.com/xImOAAM3l6
— Niharika Entertainment (@NiharikaEnt) February 24, 2026