'खलीफा: द रूलर' की OTT रिलीज की तारीख का हुआ ऐलान, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?
मनोरंजन
एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'खलीफा: द रूलर' 9 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
वैसाख के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसमें पृथ्वीराज मंबरक्कल आमिर अली के किरदार में नजर आएंगे और उन्होंने कई शानदार एक्शन सीक्वेंस दिए हैं।
मोहनलाल की फिल्म के सीक्वल का हुआ एलान
फिल्म में मोहनलाल (मंबरक्कल अहमद अली की भूमिका में) और टोविनो थॉमस जैसे कई जाने-माने सितारे अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म ने पहले ही दिन 14.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर शानदार शुरुआत की थी।
लेखक जिनु वी अब्राहम की लिखी इस फिल्म में दर्शकों के लिए कई रोमांचक पल थे। यही नहीं, फिल्म रिलीज होते ही मोहनलाल के साथ इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी गई है।