रोंगटे खड़े कर देगा 'राख' का ट्रेलर, दमदार क्राइम थ्रिलर से उठेगा पर्दा
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली क्राइम थ्रिलर 'राख' का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसकी कहानी साल 1970 के दशक के आखिर के दिल्ली में बुनी गई है।
इसमें अली फजल सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश के किरदार में हैं, जो 2 बच्चों के रहस्यमय ढंग से गायब होने की पड़ताल कर रहे हैं। सोनाली बेंद्रे एक चिंतित मां की भूमिका में हैं, वहीं आमिर बशीर भी फिल्म की मुख्य कास्ट का अहम हिस्सा हैं।
फिल्म का माहौल बेहद तनावपूर्ण और गंभीर है, जिसमें पल-पल सस्पेंस देखने को मिलेगा।
कब रिलीज होगी 'राख'?
इस फिल्म को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी अनुषा नंदकुमार और संदीप सैकत ने लिखी है। 'राख' सिर्फ किसी अपराध को सुलझाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानी फितरत और नैतिकता से जुड़े मुश्किल सवालों को भी खंगालती है।
अली फजल बताते हैं कि यह एक बहुस्तरीय पुलिस पुलिस प्रोसीजरल है, जहां उनके किरदार की खामियां साफ दिखती हैं।
सोनाली बेंद्रे का कहना है कि उनके किरदार ने उन्हें कई गहरी भावनाओं को महसूस करने का मौका दिया, जिससे 'राख' में थ्रिलर और एक्शन के नीचे एक मानवीय पहलू भी उभरकर आता है।
सपोर्टिंग कास्ट में आकाश मखीजा और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी हैं। इससे को 'पाताल लोक' और 'परी' जैसी सफल वेब सीरीज और फिल्मों के मेकर्स ने बनाया है। 'राख' 12 जून 2026 को रिलीज होगी।