'पंचायत सीजन 5' को लेकर क्या है अपडेट? निर्माताओं ने वीडियो से जगाई उत्सुकता
क्या है खबर?
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'पंचायत' के 5वें सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव जैसे सितारों से सजा यह ग्रामीण कॉमेडी-ड्रामा पिछले 4 सीजन के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए रखे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने एक पोस्ट में कहा था कि 'पंचायत सीजन 5' इस साल नहीं आएगा। यह बंद हो गया है। हालांकि, नए अपडेट के जरिए उन्होंने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
वीडियो
मजेदार गेम के साथ रिलीज वाला ट्विस्ट
'पंचायत सीजन 5' के नए वीडियो में निर्माताओं ने रिलीज तारीख तो नहीं बताई, लेकिन एक मजेदार गेम जरूर दिया है जिसके बाद तारीख का खुलासा होगा।
कैप्शन में लिखा है, 'पंचायतडेट डॉट कॉम पर जाओ, बनराकस पर एक करोड़ की माला पहनाओ, और पंचायत का नया सीजन पाओ।' लिंक पर क्लिक करके इस टास्क को पूरा करना होगा।
बता दें, 'पंचायत' का चौथा सीजन पिछले साल आया था, जिसका अंत प्रधान के विरोधी की जीत के साथ हुआ था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
jaldi jaldi https://t.co/5kh6jADyOx pe jaiye, Banrakas ko ek crore haar pehnaiye, aur Panchayat ka naya season paiye 🤗🫢 pic.twitter.com/luiSauJkDn
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 16, 2026