LOADING...
दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भावुक पोस्ट वायरल
सलीम कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भावुक पोस्ट वायरल

Jun 07, 2026
06:52 pm

क्या है खबर?

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सलीम कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि 56 वर्षीय अनुभवी अभिनेता का निधन शनिवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में हुआ, जहां उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने सिनेमा जगत में उनके बेमिसाल योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आइए जानें उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

शोक

अभिनेता के निधन से आहत प्रधानमंत्री

प्नधानमंत्री ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "दिग्गज अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। एक प्रतिष्ठित करियर के दौरान उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न भूमिकाओं में यादगार अभिनय से एक अमिट छाप छोड़ी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।" बता दें कि केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने भी अभिनेता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

सफरनामा

ऐसा रहा सलीम कुमार का फिल्मी सफर

मलयालम सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक, सलीम कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक मिमिक्री कलाकार के रूप में की थी, जिसके बाद 1997 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म से डेब्यू किया। आगे चलकर वो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी अभिनेताओं में से एक बन गए। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और ऐसे यादगार किरदार और डायलॉग्स दिए, जो आज भी मलयाली लोगों की रोजमर्रा की बातचीत का एक अहम हिस्सा हैं।

Advertisement

पुरस्कार

गंभीर किरदारों में भी फूंकी जान, जीते प्रतिष्ठित पुरस्कार

सलीम ने न सिर्फ हास्य, बल्कि गंभीर और भावुक किरदारों को भी उतनी ही सहजता से निभाया। कॉमेडी और ड्रामा के बीच इस बेहतरीन तालमेल ने उन्हें मलयालम सिनेमा के सबसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेताओं में शुमार कर दिया। सलीम को फिल्म 'अचनुरंगथा वीडू' में शानदार अभिनय के लिए केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला था। फिल्म 'अदामिन्ते मकान अबू' में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जिसने उन्हें देशभर में बड़ी पहचान दिलाई।

Advertisement