LOADING...
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के प्रीमियर शो को मंजूरी, तेजी से बढ़ीं टिकटों की कीमत
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के प्रीमियर शो देखने का मौका

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के प्रीमियर शो को मंजूरी, तेजी से बढ़ीं टिकटों की कीमत

May 29, 2026
06:08 pm

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार राम चरण पहलवान बनकर सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। जाह्नवी कपूर और 'मिर्जापुर' सीरीज वाले दिव्येंदु भी अहम किरदारों के साथ फिल्म का हिस्सा हैं। हालिया अपडेट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश सरकार ने 3 जून के लिए फिल्म के प्रीमियर शो को मंजूरी दे दी है, जिसके लिए टिकटों की कीमत भी सामने आ गई है।

कीमत

प्रीमियर शो देखने के लिए इतनी ढीली करनी होगी जेब

टाइम्स नाउ के मुताबिक, 'पेड्डी' के प्रीमियर शो 3 जून की रात 8 बजे से शुरू होंगे। मंजूरी के तहत, आंध्र प्रदेश में प्रीमियर शो के टिकट GST के साथ 600 रुपये में तय किए गए हैं। हालांकि एकल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों के लिए टिकटों की कीमत 100 रुपये और मल्टीप्लेक्स के लिए 125 रुपये की अस्थायी वृद्धि के साथ तय की गई है। प्रतिदिन 5 शो के लिए ये संशोधित दरें रिलीज तारीख से 7 दिनों तक लागू रहेंगी।

इंतजार

तेलंगाना सरकार की तरफ से अनुमति का इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना सरकार की तरफ से 'पेड्डी' के प्रीमियर शो की अनुमति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राज्य के प्रशंसक बेसब्री से घोषणा का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अगले कुछ दिनों में कोई फैसला जरूर ले लिया जाएगा। बता दें, 'पेड्डी' आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें राम को पहली बार एक पहलवान के किरदार में देखा जाएगा।

Advertisement