LOADING...
राम चरण की 'पेड्‌डी' को रिलीज से पहले झटका, जापान में टला फिल्म का प्रीमियर
'पेड्‌डी' को रिलीज से पहले झटका

राम चरण की 'पेड्‌डी' को रिलीज से पहले झटका, जापान में टला फिल्म का प्रीमियर

May 27, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्‌डी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ताजा खबर है कि रिलीज से पहले 'पेड्‌डी' को अप्रत्याशित झटका लगा है। दरअसल, निर्माताओं ने 4 जून को फिल्म की वैश्विक रिलीज का वादा किया था, लेकिन अब विदेशी फैंस निराश हैं। अपरिहार्य तकनीकी कारणों से जापान में फिल्म की रिलीज टल गई है।

बदलाव

जापान में फिलहाल रिलीज नहीं होगी 'पेड्‌डी', योजना में हुआ बदलाव

123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से 'पेड्डी' का जापानी संस्करण 4 जून को रिलीज नहीं होगा। इस खबर से जापानी फैंस बेहद निराश हैं, क्योंकि वह अभिनेता की फिल्म का जश्न भारतीय दर्शकाें के साथ मनाना चाहते थे। जाहिर है कि एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' को जापान में बड़ी सफलता मिली थी। इसकी बदौलत राम ने वहां जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी हासिल कर ली थी। अब उसी दिन अचानक स्क्रीनिंग रद्द होने से फैंस निराश हैं।

योजना

निर्माता कुछ दिन बाद रिलीज कर सकते हैं फिल्म

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि निर्माता 'पेड्‌डी' को जापान में कुछ दिन बाद रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि लोगों का मानना है कि एक साथ वैश्विक रिलीज से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलता, फिर भी भारत और अन्य देशों में फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। बता दें, 'पेड्‌डी' आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा है। एआर रहमान ने इसे अपने संगीत से सजाया है।

Advertisement