फिल्म 'कृष्णावतारम' से पहला गाना हुआ जारी, मंत्रमुग्ध कर देगी 'प्रेम की लीला'
क्या है खबर?
हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी पौराणिक फिल्म 'कृष्णावतारम' इस साल रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में, इसका भव्य ट्रेलर जारी हुआ था जिसे मथुरा स्थित पवित्र श्री कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च किया गया था। फिल्म का निर्माण साजन राज कुरुप और शोभा संत के क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। 23 अप्रैल को निर्माताओं ने फिल्म से पहला गाना 'प्रेम की लीला' रिलीज किया है जो फैंस को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
गाना
श्रीकृष्ण की प्रेम कहानी को समर्पित है यह गाना
'प्रेम की लीला' गाना फिल्म की भावुक कहानी को पेश करता है। भगवान श्रीकृष्ण, राधा, सत्यभामा और रुक्मिणी को दर्शाने वाले इस गाने में भक्ति, शक्ति और तड़प की एक झलक मिलती है। यह उनकी प्रेम कहानी को समर्पित है। श्रेया घोषाल, जावेद अली और सुवर्णा तिवारी ने मिलकर गाने को आवाज दी है। बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और प्रसाद शाष्टे ने संगीत दिया है। 3 भागों में बनी 'कृष्णावतारम' की पहली किस्त 7 मई को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने की झलक
A divine anthem of love, straight from the soul… now yours ✨
— Saregama (@saregamaglobal) April 23, 2026
Prem Ki Leela is OUT NOW.@korgator @swaradhish @irshad_kamil @shreyaghoshal @javedali4u @suvarnatiwari #CreativelandStudios #Athashrikatha @AAFilmsIndia @saregamasouth #HardikGajjar @rajkurup @ShobhaIyerSant… pic.twitter.com/XPyC5Td1pC