श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर फिल्म 'कृष्णावतारम' के ट्रेलर का हुआ अनावरण, जानिए रिलीज तारीख
क्या है खबर?
रणबीर कपूर के पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' की चर्चा देश-विदेशों तक है। इस बीच, एक और धार्मिक फिल्म 'कृष्णावतारम' का ट्रेलर 15 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। निर्माताओं ने ट्रेलर को मथुरा स्थित पवित्र श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य आयोजन के साथ लॉन्च किया, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित फिल्म 'कृष्णावतारम' को साजन राज कुरुप और शोभा संत (क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट के) द्वारा प्रस्तुत और निर्मित किया गया है।
रिलीज
इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
'कृष्णावतारम' के ट्रेलर में श्रीकृष्ण लीला से लेकर महाभारत तक का समय दिखता है। इसकी शुरुआत राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम और रास-लीला से होती है, फिर उनके विरह को दर्शाया जाता है। आखिर में द्रौपदी के चीर हरण और महाभारत के युद्ध की झलकियां भी देखने को मिलती हैं। सिद्धार्थ गुप्ता 'कृष्ण' के किरदार में हैं। सुष्मिथा भट्ट, संस्कृति जयाना और निवासिनी कृष्णन भी इसका हिस्सा हैं। 3 भागों वाली इस फिल्म की पहली किस्त 7 मई को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'कृष्णावतारम' का ट्रेलर
'KRISHNAVATARAM' TRAILER LAUNCHED AT SHRI KRISHNA JANMABHOOMI – 7 MAY 2026 RELEASE... The trailer of #Krishnavataram was unveiled at the sacred Shri Krishna Janmabhoomi in #Mathura, drawing thousands of devotees.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 15, 2026
🔗: https://t.co/jJEm7Y7vI6
Directed by Hardik Gajjar,… pic.twitter.com/vR0pBxJscM