Page Loader
विवाद के बीच टली फिल्म 'फुले' की रिलीज, जानें अब कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
प्रतीक गांधी-पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' की रिलीज टली (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ZeeStudios_)

विवाद के बीच टली फिल्म 'फुले' की रिलीज, जानें अब कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Apr 10, 2025
02:02 pm

क्या है खबर?

काफी समय से प्रतीक गांधी अपनी आगामी फुल्म 'फुले' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान अनंत नारायण महादेवन ने संभाली है। फिल्म में प्रतीक की जोड़ी राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ बनी है। यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज से ठीक एक दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टाल दी है।

फुले

फिल्म को लेकर हो रहा विवाद 

'फुले' के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। अब 'फुले' को 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पिछले कुछ समय से फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है। दरअसल, कुछ ब्राह्मणों ने फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं पर ब्राह्मणों की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि यह फिल्म जातिवाद को बढ़ावा देती है।

फुले

'फुले' का 'ग्राउंड जीरो' से होगा सामना 

'फुले' की कहानी महात्मा ज्योतिराव फुले की जिंदगी पर आधारित है। वह एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी और दार्शनिक थे। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया था। प्रतीक फिल्म में फुले का किरदार निभा रहे हैं, वहीं पत्रलेखा फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले बनी हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'फुले' का सामना इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से होगा।