Page Loader
प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले' की रिलीज टली, जानिए अब दर्शकों के बीच कब आएगी फिल्म 
प्रतीक गांधी की 'फुले' की रिलीज टली (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ZeeStudios_)

प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले' की रिलीज टली, जानिए अब दर्शकों के बीच कब आएगी फिल्म 

Apr 08, 2025
03:28 pm

क्या है खबर?

काफी समय से प्रतीक गांधी अपनी आगामी फुल्म 'फुले' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान अनंत नारायण महादेवन ने संभाली है। फिल्म में प्रतीक की जोड़ी राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ बनी है। यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 अप्रैल, 2025 को ससिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टाल दी है।

रिपोर्ट

अब 25 अप्रैल को आएगी फिल्म 

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'फुले' के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। अब 'फुले' को 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माता रितेश कुडेचा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हां, फिल्म को 25 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। हमने आज सुबह यह फैसला लिया।" इस खबर का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा।

फुले

'फुले' का 'ग्राउंड जीरो' से होगा सामना

'फुले' की कहानी महात्मा ज्योतिराव फुले की जिंदगी पर आधारित है। वह एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी और दार्शनिक थे। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया था। प्रतीक फिल्म में फुले का किरदार निभा रहे हैं, वहीं पत्रलेखा फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले बनी हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'फुले' का सामना इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से होगा।