LOADING...
प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की 'फुले' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की 'फुले' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 

Mar 24, 2025
04:08 pm

क्या है खबर?

आने वाले समय में प्रतीक गांधी एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। इन्हीं में से एक 'फुले' है। इस फिल्म में प्रतीक की जोड़ी राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ बनी है। यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। अब निर्माताओं ने 'फुले' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। प्रतीक और पत्रलेखा की अदाकारी की तारीफ हो रही है।

फुले

11 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी फिल्म 

'फुले' की कहानी महात्मा ज्योतिराव फुले की जिंदगी पर आधारित है। वह एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी और दार्शनिक थे। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया था। प्रतीक फिल्म में फुले का किरदार निभा रहे हैं, वहीं पत्रलेखा फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले बनी हैं। 'फुले' ज्योतिराव फुले की 197वीं जयंती यानी 11 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनंत नारायण महादेवन इसके निर्देशक हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट