कोरियोग्राफर प्रभुदेवा बने चौथी बार पिता, बोले- मैं खुद को पूरा महसूस कर रहा हूं
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने कोरियोग्राफर प्रभुदेवा 50 की उम्र में एक बार फिर से पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी हिमानी ने एक बेटी को जन्म दिया है।
प्रभुदेवा ने साल 2020 में हिमानी से शादी की थी, यह उनकी दूसरी शादी है।
अब कोरियोग्राफर के घर में चौथी बार बच्चे की किलकारी गूंजी है। इस खबर की पुष्टि खुद प्रभुदेवा ने की है।
इसके साथ उन्होंने चौथी बार पिता बनने की खुशी जाहिर की है।
बज़ीज़ज़न
मैं बहुत खुश हूं- प्रभुदेवा
ईटाइम्स को प्रभुदेवा ने बताया, "हां, यह सच है। मैं इस उम्र में फिर से पिता बना हूं। मैं बहुत खुश और खुद को पूरा महसूस कर रहा हूं। मैं अपनी बेटी के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहता हूं।मैंने पहले ही अपना काम का बोझ कम कर दिया है। मुझे लगा कि मैं बहुत ज्यादा काम कर रहा हूं, बस इधर-उधर भाग रहा हूं। मेरा काम हो गया। "
प्रभुदेवा का परिवार
पहले से 2 बेटों के पिता हैं प्रभुदेवा
प्रभुदेवा और हिमानी ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी दूसरी पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं।
इससे पहले कोरियोग्राफर ने 1995 में रामलत से शादी रचाई थी, जिससे उनके 3 बेटे हुए, लेकिन 1 की कैंसर के कारण मौत हो गई थी।
प्रभुदेवा से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली रामलत ने हिंदू धर्म अपना लिया था। हालांकि, शादी के 16 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।