प्रभास की 'फौजी' का जल्द आएगा टीजर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
मनोरंजन
प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर फिल्म 'फौजी' से वापसी कर रहे हैं। यह हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित एक पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म है।
जल्द ही इसका टीजर आने वाला है, जिसमें प्रभास एक अकेले सैनिक के तौर पर दिखाई देंगे, जो मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों का सामना करते दिखेंगे।
यह फिल्म 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये दिग्गज कलाकार फिल्म में अहम किरदार में आएंगे नजर
प्रभास के अलावा, इस फिल्म से इमानवी इस्माइल बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। साथ ही, बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार जैसे मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी इसमें नजर आएंगे।
फिल्म की टीम प्रोडक्शन पर काफी समय लगा रही है, ताकि इसके दृश्य और कहानी दर्शकों को कुछ हटकर अनुभव दे सकें।