प्रभास अपनी बहुप्रतीक्षित कॉप-एक्शन फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं। यह शूटिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी 'एक बुरी आदत' भी है।
कुछ ही दिनों में वह 'फौजी' फिल्म की शूटिंग में भी लग जाएंगे, जिसमें वह 1930 और 1940 के दशक के एक भारतीय स्पाई का किरदार कर रहे हैं।
'स्पिरिट' दिवाली 2027 में होगी रिलीज
'स्पिरिट' की रिलीज की तारीख मार्च से आगे बढ़ाकर अब दिवाली 2027 कर दी गई है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई जैसे कलाकार भी दिखेंगे।
2025 में प्रभास के 'रग्ड कॉप' लुक की पहली झलक सामने आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं, 'फौजी' 19 मार्च, 2027 को रिलीज होने वाली है।