Loading...
प्रभास की 'फौजी' पर आया दिल तोड़ने वाला अपडेट, निर्माताओं ने खुद बताया कारण
'फौजी' के लिए करना होगा लंबा इंतजार

प्रभास की 'फौजी' पर आया दिल तोड़ने वाला अपडेट, निर्माताओं ने खुद बताया कारण

Sep 22, 2026
12:12 pm

क्या है खबर?

'रिबेल स्टार' प्रभास की पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसी साल निर्माताओं ने ऐलान किया था कि इसे 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। साथ में अभिनेता का पहला लुक पोस्टर भी जारी किया था। कुछ वक्त से चर्चा थी कि पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में देरी के कारण 'फौजी' को 2027 तक के लिए टाला जा सकता है। अब इन चर्चाओं पर निर्माताओं ने खुद मुहर लगा दी है।

पुष्टि

'फौजी' की रिलीज में देरी की पुष्टि हुई

मैत्री मूवी मेकर्स के निर्माता रवि शंकर ने नानी की आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' के प्री-रिलीज कार्यक्रम में बताया कि 'फौजी' की रिलीज में देरी होगी।

उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि प्रभास अभिनीत फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी गई है। इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

हालांकि, शंकर ने फैंस को आश्वासन दिया कि अतिरिक्त समय का इस्तेमाल एक बड़े पैमाने की परियोजना को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

वादा

निर्माताओं ने 'बाहुबली' जैसी भव्यता का वादा किया

शंकर ने कहा, "'फौजी' की रिलीज थोड़ी आगे बढ़ाई जा रही है, लेकिन यह एक बेहतरीन फिल्म है। 'बाहुबली' के बाद आपने प्रभास को इतने शानदार रूप में नहीं देखा होगा। यह उसी स्तर की फिल्म है। हालांकि, थोड़ा खेद है कि हम इसे थोड़ा आगे बढ़ा रहे हैं। आप इसे जीवन भर याद रखेंगे। यह एक बहुत ही भव्य और शानदार फिल्म है।"

'फौजी' का निर्देशन हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं और इसे टी-सीरीज फिल्म्स प्रस्तुत कर रही है।

ADVERTISEMENT