LOADING...
प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' जापान में हो रही रिलीज, सामने आई तारीख 
प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' जापान में हो रही रिलीज (तस्वीर: एक्स/@Kalki2898AD)

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' जापान में हो रही रिलीज, सामने आई तारीख 

Nov 11, 2024
12:02 pm

क्या है खबर?

प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों की अदाकारी से सजी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' इसी साल 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 294.25 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में यह फिल्म 1,100 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। भारत में धूम मचाने के बाद अब 'कल्कि 2898 AD' जापान में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है।

कल्कि 2898 AD

इससे पहले रूस में रिलीज हो चुकी है फिल्म

'कल्कि 2898 AD' 3 जनवरी, 2025 को को जापान में रिलीज होने वाली है। इससे पहले भी यह फिल्म रूस में रिलीज हो चुकी है। 'कल्कि 2898 AD' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, वहीं फिल्म का हिंदी संस्करण OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। फिल्म में कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके निर्देशन की कमान नाग अश्विन ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

ट्विटर पोस्ट

निर्माताओं ने किया आधिकारिक ऐलान