Page Loader
प्रभास का असली नाम जानते हैं आप? अभिनेता बनने से पहले करना चाहते थे ये काम 
क्या आप प्रभास का असली नाम जानते हैं? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@actorprabhas)

प्रभास का असली नाम जानते हैं आप? अभिनेता बनने से पहले करना चाहते थे ये काम 

Oct 23, 2024
12:36 pm

क्या है खबर?

प्रभास दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं। प्रभास ने न सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। उनकी शख्सियत ही ऐसी है कि कोई चाहकर भी उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकता। हर कोई उनसे रूबरू होना चाहता है। न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी प्रभास का सिक्का चलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं प्रभास का असली नाम क्या है।

असली नाम

ये है प्रभास का असली नाम 

प्रभास के नाम से दुनियाभर में मशहूर हुए अभिनेता का असली नाम कुछ और ही है। उनका असली नाम उप्पलापति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। वे जाने-माने फिल्म निर्माता यू. सूर्यनारायण राजू के बेटे हैं। बता दें कि अपनी उम्दा अदाकारी का लोहा मनवाने वाले प्रभास पहले अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे अपना खुद का होटल खोलना चाहते थे। दरअसल, प्रभास खाने के बहुत शौकीन हैं।

आगामी फिल्में

ये हैं प्रभास की आगामी फिल्में 

काम के मोर्चे पर बात करें तो प्रभास को पिछली बार फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं। जाने-माने निर्देशक मारुथि फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता थमन एस इस फिल्म का संगीत देने वाले हैं। इसके अलावा प्रभास तेलुगु फिल्म 'कन्नप्पा' में कैमियो करेंगे।