
प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सालार' जापान में होगी रिलीज, जानिए कब
क्या है खबर?
प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सालार: सीजफायर पार्ट- 1' 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल है।
अब दर्शक इस फिल्म की दूसरी किस्त 'सालार: शौर्यांग पर्वम' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
अब खबर है कि 'सालार: शौर्यांग पर्वम' की रिलीज से पहले 'सालार: सीजफायर पार्ट- 1' को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठ चुका है।
सालार
7 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
'सालार' के पहले भाग को जल्द जापान में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का जापानी संस्करण 7 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
'सालार' की कहानी दो दोस्तों वर्धराज (पृथ्वीराज) और देवा (प्रभास) की है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 403.85 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म बीत 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई थी। बॉबी सिम्हा, श्रुति हासन, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Prabhas Anna craze in Japan is hyper level 🇯🇵 🔥 #Salaar Japan is gonna be huge 🔥 🔥 pic.twitter.com/L5Bpn1UTJ0
— Ravi @🔥🔥Prabhas Army 🔥🔥🦕 (@RaviPrabhas333) May 2, 2024