NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री पूनम पांडे
    अगली खबर
    इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री पूनम पांडे
    इन पांच मौकों पर विवादों में रहीं पूनम पांडे

    इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री पूनम पांडे

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 14, 2022
    04:25 pm

    क्या है खबर?

    एकता कपूर के शो 'लॉक अप: बेडऐस जेल, अत्याचारी खेल' में अभिनेत्री पूनम पांडे अपना जौहर दिखा रही हैं। इस शो को कंगना रनौत होस्ट करती हैं।

    फिल्मों और प्रोजेक्ट के अलावा पूनम का विवादों से गहरा नाता रहा है। आए दिन कोई ना कोई विवाद उनके साथ जुड़े रहते हैं।

    पूनम हाल ही में 31 साल की हुई हैं। आइए इस मौके पर उनके पांच विवादित किस्सों पर नजर डालते हैं।

    #1

    राज कुंद्रा के खिलाफ मामला

    पूनम ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था।

    उन्होंने आरोप लगाया था कि राज और उनकी कंपनी गैर-कानूनी तरीके से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इस्तेमाल अपने ऐप में कर रहे हैं।

    पूनम ने बॉम्बे हाइकोर्ट में राज के खिलाफ फ्रॉड और चोरी का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने राज पर अपना मोबाइल नंबर लीक करने का भी आरोप लगाया था।

    #2

    गोवा में अश्लील वीडियो शूट के बाद गिरफ्तारी

    पूनम पर गोवा के समुंद्र तट पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगा था। नवंबर, 2020 में उन्हें उत्तरी गोवा में समुद्र तट पर अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।

    उन्हें सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करते हुए देखा गया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने पूनम के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी।

    उनपर गोवा सरकार की प्रॉपर्टी चपोटी डैम पर अश्लील वीडियो शूट करवाने का केस दर्ज किया गया था।

    #3

    भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने की बात

    पूनम उस समय इंटरनेट पर सनसनी बन गई थीं, जब उन्होंने कहा था कि यदि भारतीय टीम 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत जाएगी, तो वह न्यूड हो जाएंगी।

    इस बयान ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी थीं और पूनम की जमकर आलोचना की गई थी। भारत तो 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत गया, लेकिन पूनम अपना वादा पूरा नहीं कर पाईं।

    जाहिर तौर पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उन्हें न्यूड होने की अनुमति नहीं दी।

    #4

    पति सैम के साथ मारपीट का वाक्या

    2020 में पूनम ने सैम बॉम्बे से शादी की थी। शादी के करीब 10-12 दिन बाद ही खबर आई थी कि उनके पति ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने सैम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

    मामले में सैम की गिरफ्तारी हुई थी।

    पिछले साल नवंबर में भी उनके साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद पूनम को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। पुलिस ने उनके पति सैम को एक बार फिर गिरफ्तार किया था।

    #5

    सचिन के साथ सेमी न्यूड फोटो शेयर करने की घटना

    बवाल उस समय बढ़ गया था, जब पूनम ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी सेमी न्यूड तस्वीर शेयर की थी।

    उन्होंने सचिन के चेहरे के साथ भगवान विष्णु की तस्वीर वाली एक सेमी न्यूड फोटो यूट्यूब पर अपलोड किया था। इस तस्वीर में पूनम सेमी न्यूड खड़ी थीं और इसमें काफी फोटोशॉप किया गया था।

    बेंगलुरु की एक अदालत ने अभिनेत्री के खिलाफ समन जारी किया था। उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    पूनम पांडे
    विवादित बयान

    ताज़ा खबरें

    एक्स में आ रही समस्याओं पर ध्यान देंगे एलन मस्क, जानिए क्या कहा  सोशल मीडिया
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' ने लगाई छलांग, 'केसरी वीर' की 2 दिन में हालत खराब राजकुमार राव
    कई राज्यों में बारिश-अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में सड़कें बनी नदियां  मानसून
    पंजाब-गुजरात समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव, कब आएंगे परिणाम? गुजरात

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    तुषार कपूर ने लॉन्च की अपनी पहली किताब 'बैचलर डैड' बॉलीवुड समाचार
    बेटे की ओलंपिक की तैयारी के लिए पत्नी के साथ दुबई शिफ्ट हुए आर माधवन दुबई
    क्या सिद्धार्थ और कियारा अगले साल अपने रिश्ते को करेंगे ऑफिशियल? बॉलीवुड समाचार
    विक्की-कैटरीना समेत इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने लिए सात फेरे वरुण धवन

    पूनम पांडे

    मॉडल पूनम पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब अदालत में होगी पेशी बॉलीवुड समाचार
    पूनम पांडे ने गिरफ्तारी की खबरों को बताया झूठ, वीडियो शेयर कर कही ये बातें बॉलीवुड समाचार
    पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से गुपचुप रचाई शादी, देखें तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    12 दिनों बाद ही टूटने की कगार पर पहुंची पूनम पांडे की शादी, गिरफ्तार हुए पति गोवा

    विवादित बयान

    बिहार: RJD विधायक अरुण यादव का विवादित बयान, कहा- 'राजपूत' नहीं थे अभिनेता सुशांत सिंह बिहार
    सुप्रीम कोर्ट से AAP सांसद संजय सिंह को झटका, गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार आम आदमी पार्टी समाचार
    असम: हेमंत बिस्व सरमा बोले- भाजपा को नहीं चाहिए मियां मुस्लिमों के वोट, सांप्रदायिक है समुदाय भारतीय जनता पार्टी
    जावेद अख्तर के मानहानि के मुकदमे में कंगना के खिलाफ वारंट जारी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025