Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में पहली प्रतिभागी बनेंगी पूनम पांडे
मनोरंजन

कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में पहली प्रतिभागी बनेंगी पूनम पांडे

कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में पहली प्रतिभागी बनेंगी पूनम पांडे
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Feb 06, 2022, 07:51 pm 3 मिनट में पढ़ें
कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में पहली प्रतिभागी बनेंगी पूनम पांडे
'लॉक अप' में पहली प्रतिभागी बनेंगी पूनम पांडे

एकता कपूर ने हाल में अपने रियलिटी शो 'लॉक अप: बेडऐस जेल, अत्याचारी खेल' का आधिकारिक ऐलान किया है। एकता के इस शो को मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत होस्ट करेंगी। इस शो का फॉर्मेट 'बिग बॉस' से काफी मिलता-जुलता होगा। अब इस शो के पहले प्रतिभागी का नाम सामने आ चुका है। ऐसी चर्चा है कि अभिनेत्री पूनम पांडे शो की पहली प्रतिभागी बनेंगी। वह शो में अपने बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी।

रिपोर्ट
16 प्रतिभागियों में से पहली प्रतियोगी हैं पूनम- सूत्र

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना के शो 'लॉक अप' में पहली प्रतिभागी के रूप में पूनम की एंट्री होगी। एक सूत्र ने बताया, "विवादित एक्ट्रेस पूनम इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। वह 16 प्रतिभागियों में से पहली प्रतियोगी हैं, जिन्हें एक महीने के लिए लॉक अप में रखा जाएगा। यह पूनम का पहला रियलिटी शो होगा। पूनम अपनी बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं।"

विकल्प
प्रतियोगियों को दंडित करने या पुरस्कार देने का विकल्प दिया जाएगा

सूत्र की मानें तो कंगना का यह शो सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर आएगा, इसलिए इसमें सेंसरशिप की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में पूनम का बोल्ड अवतार शो में मसालेदार तड़का लगाएगा। ALT बालाजी और MX प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर इस शो को 24x7 लाइवस्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को सीधे प्रतियोगियों से रूबरू कराएंगे। दर्शकों को अपने चुने हुए प्रतियोगियों को दंडित करने या पुरस्कार देने का विकल्प दिया जाएगा।

प्रसारण
27 फरवरी से ALT बालाजी और MX प्लेयर पर होगा शो का प्रसारण

ऐसी भी चर्चा है कि दर्शकों को इनमें से कुछ प्रतिभागियों के लिए 'खबरी' बनने का भी मौका दिया जाएगा। एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा शो का निर्माण किया जाएगा। शो का प्रसारण 27 फरवरी से ALT बालाजी और MX प्लेयर पर होगा। इस शो में 16 विवादित सेलिब्रिटीज एक घर या लॉक अप में बंद होंगे एक महीने के लिए। हालांकि, फिलहाल पूनम के अलावा बाकी सेलिब्रिटीज की सूची सामने नहीं आई है।

जानकारी
'बिग बॉस' की तरह सेट पर लगे होंगे कैमरे

खास बात यह है कि इसके जरिए कंगना पहली बार किसी शो को होस्ट करती दिखेंगी। 'बिग बॉस' की तरह सेट पर कैमरे लगे होंगे और प्रतियोगियों को टास्क दिए जाएंगे। दर्शकों ने पहले कभी इस तरह का शो नहीं देखा होगा।

विवाद
विवादों से है पूनम का पुराना नाता

वैसे विवादों से पूनम का बहुत पुराना नाता है। इससे पहले वह तब भी सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की कंपनी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अभिनेत्री का निजी नंबर लीक कर दिया। इसके अलावा उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर एडिट कर न्यूड सीन दिया था। इसके बाद भी पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

पूनम ने एक मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग करियर की शुरुआत 'नशा' से की थी। हालांकि, वह फिल्मों में खास पहचान नहीं बना पाईं। वह 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
कंगना रनौत
एकता कपूर
ALT बालाजी
पूनम पांडे
MX प्लेयर
ताज़ा खबरें
UGC NET के दूसरे चरण की परीक्षा टली, जानें नई तारीखें
UGC NET के दूसरे चरण की परीक्षा टली, जानें नई तारीखें करियर
राष्ट्रमंडल खेल 2022: रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐसा रहा प्रदर्शन
राष्ट्रमंडल खेल 2022: रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐसा रहा प्रदर्शन खेलकूद
टाटा टीगोर CNG का सबसे किफायती XM वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 7.40 लाख रुपये
टाटा टीगोर CNG का सबसे किफायती XM वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 7.40 लाख रुपये ऑटो
इस वजह से श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर को फिल्मों में काम करने से किया था मना
इस वजह से श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर को फिल्मों में काम करने से किया था मना मनोरंजन
अपनी पोर्टफोलियो का विस्तार करने को तैयार है हुंडई, पाइपलाइन में हैं ये छह गाड़ियां
अपनी पोर्टफोलियो का विस्तार करने को तैयार है हुंडई, पाइपलाइन में हैं ये छह गाड़ियां ऑटो
कंगना रनौत
'इमरजेंसी' में अटल बिहारी की भूमिका निभाएंगे श्रेयस तलपड़े, पहला लुक जारी
'इमरजेंसी' में अटल बिहारी की भूमिका निभाएंगे श्रेयस तलपड़े, पहला लुक जारी मनोरंजन
कंगना की 'इमरजेंसी' का टीजर रिलीज, इंदिरा गांधी के लुक में दिखीं अभिनेत्री
कंगना की 'इमरजेंसी' का टीजर रिलीज, इंदिरा गांधी के लुक में दिखीं अभिनेत्री मनोरंजन
इन सितारों ने नुकसानदेह चीजों के प्रचार से किया मना, करोड़ों का ऑफर ठुकराया
इन सितारों ने नुकसानदेह चीजों के प्रचार से किया मना, करोड़ों का ऑफर ठुकराया मनोरंजन
'धाकड़' पर उंगली उठाने वालों से बोलीं कंगना- हमला ही करना है तो सामने से करो
'धाकड़' पर उंगली उठाने वालों से बोलीं कंगना- हमला ही करना है तो सामने से करो मनोरंजन
गॉसिप की दुकान है 'कॉफी विद करण', हस्तियों के बीच ये विवाद चर्चा में रहे
गॉसिप की दुकान है 'कॉफी विद करण', हस्तियों के बीच ये विवाद चर्चा में रहे मनोरंजन
और खबरें
एकता कपूर
क्या एकता कपूर के शो के साथ टीवी पर वापसी करेंगी मंदिरा बेदी?
क्या एकता कपूर के शो के साथ टीवी पर वापसी करेंगी मंदिरा बेदी? मनोरंजन
नागिन 6: तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल समते स्टारकास्ट की कितनी है फीस?
नागिन 6: तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल समते स्टारकास्ट की कितनी है फीस? मनोरंजन
कंगना के शो 'लॉक अप' में खेला जाएगा अत्याचारी खेल, ट्रेलर जारी
कंगना के शो 'लॉक अप' में खेला जाएगा अत्याचारी खेल, ट्रेलर जारी मनोरंजन
फिर से टीवी पर प्रसारित होगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो
फिर से टीवी पर प्रसारित होगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो मनोरंजन
आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ
आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ मनोरंजन
और खबरें
ALT बालाजी
कंगना के शो 'लॉक अप' की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए मामला
कंगना के शो 'लॉक अप' की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए मामला मनोरंजन
कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल
कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल मनोरंजन
और खबरें
पूनम पांडे
अश्लील वीडियो मामले में पूनम पांडे और पति सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दायर
अश्लील वीडियो मामले में पूनम पांडे और पति सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दायर मनोरंजन
इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री पूनम पांडे
इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री पूनम पांडे मनोरंजन
ये हैं कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' के पांच कन्फर्मड प्रतिभागी
ये हैं कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' के पांच कन्फर्मड प्रतिभागी मनोरंजन
मारपीट के आरोप में पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार, अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती
मारपीट के आरोप में पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार, अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती मनोरंजन
पोर्नोग्राफी मामले गिरफ्तार राज कुंद्रा पर अब तक किन-किन महिलाओं ने आरोप लगाए?
पोर्नोग्राफी मामले गिरफ्तार राज कुंद्रा पर अब तक किन-किन महिलाओं ने आरोप लगाए? मनोरंजन
और खबरें
MX प्लेयर
बॉबी देओल की 'आश्रम 4' का ऐलान, मेकर्स ने शेयर किया टीजर
बॉबी देओल की 'आश्रम 4' का ऐलान, मेकर्स ने शेयर किया टीजर मनोरंजन
प्रकाश झा की 'आश्रम 3' में फिर दिखेंगे 'छिछोरे' फेम तुषार पांडे
प्रकाश झा की 'आश्रम 3' में फिर दिखेंगे 'छिछोरे' फेम तुषार पांडे मनोरंजन
सनी लियोनी की सीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर जारी, एक्शन में दिखी अभिनेत्री
सनी लियोनी की सीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर जारी, एक्शन में दिखी अभिनेत्री मनोरंजन
'MX प्लेयर' पर देखें ये पांच बेहतरीन वेब सीरीज, आएगा फिल्मों से ज्यादा मजा
'MX प्लेयर' पर देखें ये पांच बेहतरीन वेब सीरीज, आएगा फिल्मों से ज्यादा मजा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022