NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
    मनोरंजन

    21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

    21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 22, 2022, 02:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
    21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल-संग्राम (तस्वीर- insta/@sangramsingh_wrestler)

    अभिनेत्री पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह की जोड़ी अपनी प्रेम कहानी को लेकर लाइम लाइट में बनी रहती है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल में पायल को कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में देखा गया था। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। खबरों की मानें तो पायल और संग्राम 21 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

    संग्राम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    संग्राम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
    यहां देखिए तस्वीरें (तस्वीर- insta/@sangramsingh_wrestler)
    संग्राम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
    (तस्वीर- insta/@sangramsingh_wrestler)

    संग्राम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'इस जुलाई में हम शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।' साथ ही संग्राम ने पायल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों पोज देते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर संग्राम और पायल को खूब बधाइयां मिल रही हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'आपको बहुत बधाई भैया-भाभी जी।'

    सादगीपूर्वक शादी के बंधन में बंधना चाहता हूं- संग्राम

    हाल में ई-टाइम्स के साथ बातचीत में संग्राम ने कहा, "हमने शादी की तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया है। हम मेरे जन्मदिन के करीब एक तारीख चाहते हैं। हम अभी एक तारीख को फाइनल करने की प्रक्रिया में हैं। शादी की तारीख 22 जुलाई या 27 जुलाई हो सकती है।" उन्होंने कहा, "हम गुजरात, हरियाणा या राजस्थान में शादी करने की योजना बना रहे हैं। मैं सादगीपूर्वक अपने परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधना चाहता हूं।"

    12 सालों से चल रही दोनों में डेटिंग

    संग्राम और पायल में पिछले 12 सालों से डेटिंग चल रही है। दोनों पहली बार रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' के सेट पर मिले थे। इसी शो में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। अपने हालिया इंटरव्यू में संग्राम पायल की तारीफ में कई तरह की बातें कह चुके हैं। अब आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया है। चूंकि, संग्राम का जन्मदिन 21 जुलाई को है, इसलिए शादी भी उसी दिन हो सकती है।

    इन फिल्मों में नजर आई हैं पायल

    2011 से पायल पहलवान संग्राम के साथ रिलेशनशिप में हैं। 2014 में इन दोनों ने अहमदाबाद में सगाई की थी। पायल का फिल्मी सफर दिलचस्प रहा है। पायल ने फेमिना मिस इंडिया पेजेंट का हिस्सा बनकर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 'ये क्या हो रहा है', 'रिफ्यूजी', 'रक्त', '36 चाइना टाउन', 'ढोल', 'दिल कबड्डी' जैसी फिल्मों में मौजूदगी दर्ज करवा चुकी हैं। उन्हें 'बिग बॉस', 'फियर फैक्टर इंडिया 2' जैसे टीवी शोज में भी देखा गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कंगना के शो 'लॉकअप' में पायल ने कहा था कि वह कभी मां नहीं बन सकतीं। उनकी मानें तो इसी वजह से उन्होंने संग्राम को किसी और से शादी करने की नसीहत दी थी। इसके बावजूद संग्राम पायल के साथ अपना घर बसाना चाहते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    संग्राम सिंह
    पायल रोहतगी

    ताज़ा खबरें

    वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं अमरीश पुरी
    टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज हेल्थ टिप्स
    मिशन मजनू: सिद्धार्थ मल्होत्रा से रश्मिका मंदाना तक, जानिए कलाकारों ने कितनी ली फीस सिद्धार्थ मल्होत्रा
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूरी की गोल धाणा की रस्म, आईं सगाई की तस्वीरें मुकेश अंबानी

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अभय देओल को 'देव डी' की रिलीज के बाद लग गई थी शराब की लत अभय देओल
    उर्फी जावेद की सुरक्षा की मांग पर महिला आयोग ने पुलिस से गौर करने को कहा उर्फी जावेद
    सोनू सूद ने हवाई अड्डे पर CPR देकर बचाई एक शख्स की जान सोनू सूद
    अभिनेत्री एवलिन शर्मा दूसरी बार बनने वाली हैं मां, तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी एवलिन शर्मा

    बॉलीवुड समाचार

    जान्हवी कपूर अब बनेंगी जासूस, स्पाई थ्रिलर फिल्म में मिला अभिनेता रोशन मैथ्यू का साथ जाह्नवी कपूर
    'पठान' का क्यों नहीं हो रहा कोई प्रमोशनल कार्यक्रम? निर्माताओं की है ये खास योजना पठान फिल्म
    अनुराग कश्यप की फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' को मिला U/A सर्टिफिकेट अलाया एफ
    'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे' का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  अनुराग कश्यप

    संग्राम सिंह

    पहलवान संग्राम सिंह के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें इंस्टाग्राम

    पायल रोहतगी

    पायल रोहतगी के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर सेल के प्रति जाहिर किया गुस्सा बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023