LOADING...
फिल्म 'दे कॉल हिम OG' का सीक्वल लेकर आएंगे पवन कल्याण? जानिए क्या है अपडेट
'दे कॉल हिम OG' के सीक्वल को लेकर मिला संकेत

फिल्म 'दे कॉल हिम OG' का सीक्वल लेकर आएंगे पवन कल्याण? जानिए क्या है अपडेट

Jun 12, 2026
05:41 pm

क्या है खबर?

पवन कल्याण को आखिरी बार फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' (मार्च, 2026) में देखा गया था। इसके बाद से उन्होंने अपनी अगली परियोजना को लेकर कोई भी जानकारी फैंस के साथ साझा नहीं की है। अब अभिनेता की टीम ने उनकी 2025 में आई हिट फिल्म 'दे कॉल हिम OG' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। टीम ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि निर्देशक सुजीत के साथ जल्द इस पर चर्चा शुरू होगी।

पोस्ट

'दे कॉल हिम OG' के सीक्वल का मिला संकेत

पवन की टीम ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए पुष्टि की है कि निर्देशक सुजीत के विदेश से लौटते ही सीक्वल को लेकर चर्चा शुरू हो जाएगी। उन्होंने लिखा, 'वादे के मुताबिक, वह लौटेंगे। समय के बारे में वह हमें बता देंगे। सुजीत के विदेश से लौटने के बाद हम इस पर चर्चा करेंगे। #OG2' इस पोस्ट ने फैंस को उत्साहित कर दिया है और लोग फिल्म शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

दर्शकों को पसंद आई थी 'दे कॉल हिम OG'

'दे कॉल हिम OG' में अभिनेता ने 'ओजी' उर्फ ओजस गंभीर नाम के समुराई का किरदार निभाया है। इमरान हाशमी मुख्य विलेन हैं और 'क्रूर माफिया डॉन ओमी भाऊ' की भूमिका में नजर आए हैं। प्रियंका अरुल मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज अहम किरदारों में शामिल हैं। फिल्म की कहानी ओजस गंभीर और ओमी भाऊ के टकराव के इर्द-गिर्द घूमती है। इसने दुनियाभर में लगभग 300 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया था।

Advertisement