LOADING...
पवन कल्याण को इन फिल्मों ने बनाया पावर स्टार, OTT पर देखना न भूलें
पवन कल्याण की इन OTT पर देखना न भूलें

पवन कल्याण को इन फिल्मों ने बनाया पावर स्टार, OTT पर देखना न भूलें

Mar 19, 2026
05:20 pm

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण इस वक्त 'उस्ताद भगत सिंह' को लेकर जबरदस्त चर्चा बटोर रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसे जनता का बेशुमार प्यार मिल रहा है। अपने करियर में, अभिनेता ने रोमांस, एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के जरिए "पावर स्टार" का दर्जा हासिल किया है। कल्ट क्लासिक्स से लेकर ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर तक, उनके स्टारडम को परिभाषित करने वाली फिल्में OTT पर मौजूद हैं, जिन्हें स्ट्रीम किया जा सकता है।

#1 & #2

'थोली प्रेमा' और 'कुशी'

साल 1998 में रिलीज, फिल्म 'थोली प्रेमा' को अभिनेता के करियर की 'ब्रेकथ्रू' फिल्म माना जाता है जिसने उन्हें न सिर्फ दर्शकों के बीच सफलता दिलाई, बल्कि नेशनल पुरस्कार तक दिलाया था। 8.3 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर मौजूद है। अभिनेता के करियर की कल्ट क्लासिक राेमांटिक फिल्म 'कुशी' है जिसने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार और अहंकार के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

#3 & #4

'जलसा' और 'गब्बर सिंह'

साल 2008 में रिलीज पवन की फिल्म 'जलसा' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। IMDb पर 7.4 रेटिंग वाली यह फिल्म दर्शकों द्वारा खूब सराही गई थी। इसमें इलियाना डिक्रूज, महेश बाबू और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी दिखाई दिए थे। 'उस्ताद भगत सिंह' के निर्देशक हरीश शंकर ने 'गब्बर सिंह' का निर्देशन किया था जो 2010 में रिलीज हुई थी। यह उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी जो अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Advertisement

#5

'दे कॉल हिम OG'

अभिनेता की सबसे सफल फिल्मों में 'दे कॉल हिम OG' का नाम भी शामिल है जो सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। सुजीथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता के 'स्वैग' और स्टाइलिश एक्शन को खूब सराहना मिली थी। फिल्म की कहानी 1990 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें 'ओमी भाऊ' के रूप में इमरान हाशमी भी अहम किरदार में नजर आए थे।

Advertisement