'उस्ताद भगत सिंह' रिव्यू: पवन कल्याण की फिल्म पर जनता ने सुनाया फैसला, दी ये प्रतिक्रिया
क्या है खबर?
सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। उगादी के खास मौके पर रिलीज फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में अभिनेत्री राशि खन्ना और श्रीलीला भी अहम किरदाराें में नजर आई हैं। निर्देशन की कमान हरीश शंकर ने उठाई है जो अभिनेता के साथ पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गब्बर सिंह' दे चुके हैं। जानिए 'उस्ताद भगत सिंह' देखकर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी।
मनोरंजक
'उस्ताद भगत सिंह' को लोगों ने बताया फुल मनोरंजक
'उस्ताद भगत सिंह' का पहला शो देखने के बाद, दर्शकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया साझा करते हुए इसे फुल मनोरंजक फिल्म बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'दोस्तों... शो खत्म हो गया। एकदम कमर्शियल मनोरंजक पैकेज।' दूसरे ने लिखा, ''उस्ताद भगत सिंह' के जरिए इतने सशक्त दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आपको हार्दिक बधाई। आपकी कहानी कहने की कला सिर्फ सिनेमा नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो हमारे साथ बना रहता है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रतिक्रिया
Congratulations on bringing such a powerful vision to life with Ustaad Bhagat Singh. Your storytelling is not just cinema, it’s an experience that stays with us, bringing back vintage memories from Tholiprema , inspires us, and reminds us why stories matter. @harish2you pic.twitter.com/DYN3PynI3W
— Kushal Kushi (@Kushi03official) March 18, 2026
निर्देशन
फिल्म के निर्देशन ने जीता लोगों का दिल
एक यूजर ने निर्देशन की तारीफ की जिसकी जिम्मेदारी फिल्म में हरीश शंकर ने उठाई है। पोस्ट में लिखा, 'कम उम्मीदों के साथ गया था... रोंगटे खड़े हो गए। 'उस्ताद भगत सिंह' एक ज़बरदस्त मास धमाका है। पवन कल्याण की स्क्रीन प्रेजेंस सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक अलग ही आभा है। हरीश शंकर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अल्टीमेट मास कैप्टन हैं। जब भी वो पीएसपीके के साथ काम करते हैं, वो ब्लॉकबस्टर होती है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Went in with low expectations… walked out with goosebumps 🔥
— chakradharpaidi (@chakradharpaidi) March 19, 2026
Ustaad Bhagat Singh pure mass blast 💥
Pawan Kalyan screen presence is not just acting it’s pure aura 👑
Harish Shankar proves again he’s the ultimate mass captain
Every time he teams up with PSPK,it’s a BLOCKBUSTER
ब्लॉकबस्टर
फिल्म को "ब्लॉकबस्टर" और "व्यावसायिक पैकेज" बताया
कुछ दर्शकों द्वारा 'उस्ताद भगत सिंह' को "व्यावसायिक पैकेज" कहा गया है। एक यूजर ने लिखा, 'यह कॉमेडी, लड़ाई और इमोशंस का भरपूर तड़का लगाने वाली एक पक्की ब्लॉकबस्टर फिल्म है।' एक अन्य ने लिखा, 'मेरे दोस्तों ने फिल्म देखी और उन्होंने कहा कि 'उस्ताद भगत सिंह' इस दशक में रिलीज हुई व्यावसायिक फिल्मों से 100 गुना बेहतर है।' कुल मिलाकर पवन कल्याण की फिल्म दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो रही है।
फिल्म
'उस्ताद भगत सिंह' के बारे में जानिए
'उस्ताद भगत सिंह' की कहानी एक दृढ़ निश्चयी पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका किरदार पवन ने निभाया है। इसमें दिखाते हैं कि अपने आसपास भारी चुनौतियों के बावजूद वह किस तरह से शक्तिशाली ताकतों से मुकाबला करते हैं। पहले फिल्म को 26 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन यश अभिनीत 'टॉक्सिक' के टलने के बाद इसे 19 मार्च को रिलीज किया गया। टक्कर बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' से है।