LOADING...
'पति पत्नी और वो दो' रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म देख क्या बोली जनता?

'पति पत्नी और वो दो' रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म देख क्या बोली जनता?

May 15, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। लोग आयुष्मान के साथ-साथ सारा और रकुल के भी मुरीद नजर आ रहे हैं, लेकिन क्या ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी? आइए जानें फिल्म देख सिनेमाघरों से निकले लोगों ने क्या कहा।

प्रतिक्रिया

आयुष्मान की कॉमेडी और वामिका की एक्टिंग का जादू 

ज्यादातर दर्शकों के मुताबिक, आयुष्मान ने एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से साबित कर दिया कि वो बेहतरीन अभिनेता हैं। सारा अली खान के आत्मविश्वास और ग्लैमर तो वामिका गब्बी अपनी सहज एक्टिंग को लेकर चर्चा में हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रकुल प्रीत सिंह ने भी फिल्म में जबरदस्त ऊर्जा भरी है। बेहतरीन डायलॉग्स और मजेदार स्क्रीनप्ले इसे दोस्तों और परिवार के साथ देखने लायक एक सॉलिड फिल्म बनाते हैं।' विजय राज भी खूब वाहवाही लूट रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

पसंद

आयुष्मान न होते तो फीकी लगती फिल्म?

दर्शकों का स्पष्ट मानना है कि आयुष्मान ने इस पूरी फिल्म का भार अपने मजबूत कंधों पर उठाया है। उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, मजेदार प्रतिक्रिया और डायलॉग बोलने का अनोखा अंदाज ही वो सबसे बड़ी वजह है, जिसके कारण फिल्म का हर मजाक दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देता है। दर्शक कह रहे हैं कि आयुष्मान के बिना ये फिल्म इतनी प्रभावी नहीं होती। आायुष्मान की कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Advertisement

देसी अंदाज

प्रयागराज का 'देसी तड़का' और आयुष्मान की केमिस्ट्री

एक यूजर ने लिखा, 'आयुष्मान और उनके साथ के कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री कमाल की है। हर किसी की कॉमेडी और जोश एक-दूसरे से इतना सटीक बैठता है कि स्क्रीन पर जादू सा नजर आता है।' कुछ की मानें तो डॉयलॉग्स और एक्टिंग में जो प्रयागराज का स्थानीय पुट दिया गया है, वो फिल्म की कॉमेडी को बहुत ही वास्तविक बनाता है। दर्शकों का मानना है कि कॉमेडी और कलाकारों की आपसी जुगलबंदी फिल्म को बेहद मनोरंजक बनाती है।

ट्विटर पोस्ट

फिल्म देख क्या बोले दर्शक?

निर्देशन

मुदस्सर अजीज के निर्देशन ने जीता दिल

फिल्म में दर्शकों ने मुदस्सर अजीज के लेखन और निर्देशन की भी जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर से बिल्कुल अलग और शानदार है ये फिल्म।' फिल्म की कहानी प्रजापति पांडे यानी आयुष्मान की है, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। सब कुछ सही चल रहा होता है, लेकिन उनकी जिंदगी में 'वो' की एंट्री होते ही कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ जाता है। कुछ लोग फिल्म के गानों की भी तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement