
'सैयारा' से पहले आईं यशराज की पिछली 5 फिल्माें का हाल, 3 हुईं बुरी तरह धड़ाम
क्या है खबर?
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में छा गई है। दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक ने इस फिल्म की दिल खाेलकर तारीफ की है। उधर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने भी अपने शानदर अभिनय और जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म खूब नोट छाप रही है। आइए यशराज बैनर की पिछली 5 फिल्मों का हाल जानते हैं।
#1
'टाइगर 3'
नवंबर, 2023 में यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी और इसे टाइगर फ्रेंसाइजी की सबसे कमजोर फिल्म बताया गया था। समीक्षकों से 'टाइगर 3' को हरी झंडी नहीं मिली थी। सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में 466 करोड़ रुपये कमाए थे। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देखी जा सकती है।
#2
द ग्रेट इंडियन फैमिली
सितंबर, 2023 में यशराज की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' आई थी, जिसका बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बुरा हाल हुआ था। फिल्म को दर्शकों ने बुरी तरह नकारा था। 40 करोड़ रुपये की लागत वाली यह फिल्म महज 5 करोड़ रुपये कमा पाई थी। फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम वीडियाे पर आई थी।
#3
पठान
जनवरी, 2023 में यशराज ने शाहरुख खान पर दांव लगाया और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉलीवुड को दी। इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आईं, वही जॉन अब्राहम फिल्म के विलेन थे। फिल्म को लेकर भले ही देशभर में खूब विरोध हुआ, लेकिन विवाद का विरोध का इसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा और दुनियाभर में इसने 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया। अमेजन प्राइम वीडियो पर आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
#4 और #5
'सम्राट पृथ्वीराज' और 'शमशेरा'
साल 2022 में यशराज बैनर तले बनी 2 फिल्में रिलीज हुईं। पहले 'सम्राट पृथ्वीराज' आई, जिसके हीरो अक्षय कुमार थे और मानुषी छिल्लर की यह पहली फिल्म थी। 150 करोड़ रुपये इस फिल्म का बजट था तो ये महज 90 करोड़ कमा पाई। दूसरी ओर 'शमशेरा' में मुख्य भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई थी और ये भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीञ। यह 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 68 करोड़ रुपये कमाए थे।