NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी
    अगली खबर
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगा 'पठान' का ट्रेलर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

    बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 14, 2023
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, उनके प्रशंसकों की दीवानगी और बढ़ती जा रही है।

    अब प्रशंसकों को उत्साहित करने वाली एक और खबर सामने आई है।

    फिल्म 'पठान' का ट्रेलर दुबई में बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। इसी के साथ ही एक बार फिर से शाहरुख बुर्ज खलीफा पर नजर आएंगे।

    इससे पहले उनके जन्मदिन पर उनको बुर्ज खलीफा से कई बार बधाई दी गई है।

    खबर

    क्यों लिया गया यह फैसला?

    ANI की खबर के अनुसार 'पठान' का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।

    यशराज फिल्म्स के इंटरनैशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेलसन डीसूजा ने कहा, "पठान हाल में रिलीज होने वाली बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। ऐसे में जरूरी है कि इसकी झलक दर्शकों के सामने भव्य तरीके से पेश की जाए। हम बेहद उत्साह के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।"

    उत्साह

    पहले दिन शाहरुख के 50,000 प्रशंसक देखेंगे पहला शो

    फिल्म को लेकर शाहरुख के प्रशंसकों में जबरदस्त दीवानगी है। एक फैनक्लब 'SRK यूनिवर्स' ने उनकी फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS) को लेकर विशेष योजना बनाई है।

    पिंकविला के अनुसार 'SRK यूनिवर्स' देश के 200 शहरों में फिल्म के 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS)' का आयोजन कर रहा है। इसके तहत अलग-अलग शहरों शाहरुख के करीब 50,000 दर्शक फिल्म का पहला शो देखने आएंगे।

    इस दौरान बड़े कटआउट्स लगाए जाएंगे और ढोल के साथ जश्न मनाया जाएगा।

    फिल्म

    चार साल बाद हो रही है शाहरुख की वापसी

    करीब चार साल बाद 'पठान' के साथ शाहरुख वापसी कर रहे हैं।

    फिल्म में वह एक देशभक्त जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन बने हैं। पर्दे पर उनका और शाहरुख का तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

    दीपिका पादुकोण भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

    'पठान' का ट्रेलर रिलीज होने से पहले YRF ने स्पाई यूनिवर्स की भी घोषणा की थी। ऐसे में 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर' के क्रॉसओवर की चर्चा है।

    बुर्ज खलीफा पर शाहरुख

    पहले भी बुर्ज खलीफा पर दिखे शाहरुख

    बुर्ज खलीफा पर इससे पहले भी शाहरुख कई बार नजर आ चुके हैं।

    पिछले साल जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा से उनको बधाई दी गई थी।

    इसके पहले 2019 में भी शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर बुर्ज खलीफा पर उनका नाम रोशन हुआ था।

    पिछले साल सितंबर में दुबई की एक चिकित्सा कंपनी के विज्ञापन में वह नजर आए थे। इस विज्ञापन को भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 829 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    पठान फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    फिल्म का ट्रेलर

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    शाहरुख खान

    'पठान' विवाद: अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की धमकी, बोले- शाहरुख को जिंदा जला देंगे पठान फिल्म
    अलविदा 2022: शाहरुख से लेकर दीपिका तक, इन कलाकारों के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज अक्षय कुमार
    'पठान' में ऋतिक रोशन को शामिल करने की कोशिश करेंगे- शाहरुख खान पठान फिल्म
    'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, फिर दिखी शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री पठान फिल्म

    पठान फिल्म

    'पठान' ही नहीं, शाहरुख खान की इन फिल्मों का भी हुआ जमकर विरोध शाहरुख खान
    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया शाहरुख खान
    'पठान' का दर्शकों को एक और तोहफा, ICE में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म शाहरुख खान
    पठान: 100 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के OTT राइट्स! जानिए कब और कहां देखें फिल्म शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    'नागिन 6' फेम महक चहल अस्पताल से एक हफ्ते बाद लौटीं घर, दी स्वास्थ्य की जानकारी नागिन टीवी शो
    'हसीन दिलरुबा' के सीक्वल से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक जारी, शूटिंग शुरू तापसी पन्नू
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' रिलीज से पहले विवादों में, हाईकोर्ट पहुंची ASP की बेटी अर्जुन कपूर
    गोल्डन ग्लोब जीतने वाले एमएम कीरावानी ने कंपोज किए हैं ये सदाबहार हिंदी गाने गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    फिल्म का ट्रेलर

    'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'गुड लक जेरी' का ट्रेलर रिलीज, जाह्नवी कपूर का दिखा बिहारी अंदाज बॉलीवुड समाचार
    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की 'लाइगर' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    रिलीज हुआ आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर, क्राइम और कॉमेडी का है तड़का बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025