Page Loader
शाहरुख की 'पठान' को त्यौहार की तरह मनाएंगे उनके फैंस, 50,000 प्रशंसक देखेंगे पहला शो
50 हजार प्रशंसक देखेंगे 'पठान' का पहला शो

शाहरुख की 'पठान' को त्यौहार की तरह मनाएंगे उनके फैंस, 50,000 प्रशंसक देखेंगे पहला शो

Jan 14, 2023
02:31 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' चर्चा में है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी के साथ ही शाहरुख के प्रशंसकों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। शाहरुख पिछली बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इसके बाद से ही उनके प्रशंसकों को उनकी वापसी का इंतजार था। अब जब आखिरकार उनकी फिल्म आ रही है, तो उनके प्रशंसकों ने इसे त्यौहार की तरह मनाने की योजना बनाई है।

खबर

फैनक्लब ने बनाई विशेष योजना

'पठान' पर यूं तो कई तरह के विवाद हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बायकॉट का ट्रेंड भी देखा गया। इन सबसे बेफिक्र शाहरुख के एक फैनक्लब 'SRK यूनिवर्स' ने फिल्म का खास तरीके से जश्न मनाने की योजना बनाई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'SRK यूनिवर्स' देश के 200 शहरों में फिल्म के 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS)' का आयोजन कर रहा है। इसमें करीब 50,000 दर्शकों के शामिल होने का अनुमान है।

योजना

इन प्रशंसकों से ही एक करोड़ रुपये कमा सकती है फिल्म

'SRK यूनिवर्स' के संस्थापक यश परयनी ने पिंकविला को बताया कि मुंबई में सात-आठ जगहों पर FDFS का जश्न मनाया जाएगा और दिल्ली में छह जगहों पर इसका आयोजन होगा। इनके अलावा कई अन्य शहरों में भी इसी तरह इसका जश्न मनाया जाएगा। यश को उम्मीद है कि करीब 50,000 प्रशंसक इस जश्न का हिस्सा हो सकते हैं। केवल इन प्रशंसकों से ही फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

जश्न

ढोल बाजों के साथ देखा जाएगा पहला शो

इस जश्न के तहत प्रशंसक सिर्फ फिल्म ही नहीं देखेंगे बल्कि पठान मर्चेंडाइज के सामान भी उपलब्ध होंगे। बड़े-बड़े कटआउट्स लगाए जाएंगे और ढोल भी बजाए जाएंगे। यश के अनुसार, उनका आइडिया शाहरुख की फिल्म को त्यौहार की तरह मनाने का है। यश ने कहा, "हमारी योजना IMAX शो पर फोकस करने की है। हमारा इरादा सुबह जल्दी होने वाले फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर फोकस करने का भी है जिससे कलेक्शन बढ़ने में मदद मिलेगी।"

खास

'पठान' के साथ यशराज फिल्म्स ने की थी स्पाई यूनिवर्स की घोषणा

'पठान' के साथ ही यशराज फिल्म में अपने स्पाई यूनिवर्स की घोषणा की है। ऐसे में 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर' के क्रॉसओवर की चर्चा है। 'पठान' में ऋतिक रोशन और सलमान खान के कैमियो की भी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। पर्दे पर शाहरुख और जॉन अब्राहम का शानदार एक्शन देखने के लिए मिलेगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।