NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 2023 होगा बॉलीवुड के लिए बेहद खास, 'पठान' समेत ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल
    मनोरंजन

    2023 होगा बॉलीवुड के लिए बेहद खास, 'पठान' समेत ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

    2023 होगा बॉलीवुड के लिए बेहद खास, 'पठान' समेत ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल
    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 27, 2022, 06:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    2023 होगा बॉलीवुड के लिए बेहद खास, 'पठान' समेत ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल
    इन फिल्मों के साथ होगी 2023 की शुरुआत

    2022 में साउथ की फिल्मों को बोलबाला रहा। 'KGF 2', 'RRR' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, ये साल बॉलीवुड के कुछ खास नहीं रहा, लेकिन 'ब्रह्मास्त्र', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'दृश्यम 2' जैसी फिल्मों ने बॉलीवुड की लाज बचाई है। हालांकि साल 2023 के लिए बॉलीवुड ने जोरदार तैयारी की है। अगले साल शुरुआत में ही कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

    'पठान'

    अभिनेता शाहरुख खान पिछले लंबे वक्त से अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में है। दर्शक ब्रेसबी से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। इसमें शाहरुख एक जासूस का किरदार निभाएंगे, जिसकी भिड़ंत जॉन से होगी। दीपिका पादुकोण ग्लैमर के साथ-साथ एक्शन का तड़का लगाएंगी। शाहरुख की एक्शन फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

    कुत्ते

    अर्जुन कपूर अपनी नई फिल्म 'कुत्ते' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म अपने यूनिक टाइटल को लेकर शुरुआत से ही सुर्खियों में है। फिल्म में अर्जुन के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू नजर आने वाले हैं। बता दें, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान 'कुत्ते' से अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 13 जनवरी, 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

    तेहरान

    जॉन अब्राहम अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'पोखरण' और 'बाटला हाउस' जैसी दमदार फिल्मों में काम किया है। अब वह जल्द ही अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। इस फिल्म को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है।

    गांधी गोडसे-एक युद्ध

    'गांधी गोडसे-एक युद्ध' अगले साल जॉन की फिल्म 'तेहरान' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'घायल' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी इस फिल्म के जरिए बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'गांधी गोडसे-एक युद्ध' अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। फैंस ब्रेसबी से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विपरीत विचारधारा की लड़ाई को दिखाया जाएगा।

    मिशन मजनू

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' ने भी OTT की राह पकड़ ली है। मतलब यह कि आप घर पर बैठे-बैठे इस फिल्म का आनंद ले पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यह फिल्म 20 जनवरी, 2023 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'मिशन मजनू' की कहानी पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी RAW ऑपरेशन पर आधारित है। यह फिल्म 1970 के दशक में असली घटनाओं से प्रेरित है।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी अगले साल 28 अप्रैल, 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्ममेकर करण जौहर खुद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक अनोखी लव स्टोरी देखने को मिलेगी, जिसे देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।

    2023 में ये फिल्में भी होंगी रिलीज

    इसके अलावा साल 2023 में अजय देवगन की फिल्म 'भोला', सलमान खान की 'टाइगर 3' और शाहरुख खान की 'डंकी' और 'जवान' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    पठान फिल्म

    करण जौहर

    गौरी खान ने करण जौहर के घर को दिया नया लुक, यहां देखिए झलक गौरी खान
    अलविदा 2022: बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार
    विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की रोमांटिक कॉमेडी अगले साल 28 जुलाई को आएगी विक्की कौशल
    आजकल नए चेहरे को लॉन्च करने पर फिल्म नहीं चलेगी- करण जौहर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' से 'फाइटर' तक, 2023 में इन 5 फिल्मों में मिलेगा एक्शन का जबरदस्त डोज पठान फिल्म
    रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अपने नए बन रहे घर का जायजा लेने पहुंचे, देखिए वीडियो आलिया भट्ट
    शाहरुख के पीछे पड़े अयोध्या के संत परमहंस आचार्य, पहले पुतला जलाया, अब तेरहवीं कर डाली शाहरुख खान
    ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर ऋतिक रोशन

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह 3 सेकेंड में 'सर्कस' करने के लिए हो गए थे राजी, खुद किया खुलासा रोहित शेट्टी
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी, रविवार को किया महज इतना कलेक्शन  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अजय देवगन बिना स्क्रिप्ट सुने फिल्म से जुड़ जाते हैं, रोहित शेट्टी का खुलासा रोहित शेट्टी
    रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' से क्या है रोहित शेट्टी की 'सर्कस' का कनेक्शन? रोहित शेट्टी

    पठान फिल्म

    पठान: 100 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के OTT राइट्स! जानिए कब और कहां देखें फिल्म शाहरुख खान
    'पठान' का दर्शकों को एक और तोहफा, ICE में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म शाहरुख खान
    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया शाहरुख खान
    'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, फिर दिखी शाहरुख-दीपिका की दमदार केमिस्ट्री दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023