NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बेशरम रंग': स्वरा से लेकर नुसरत जहां तक, दीपिका पादुकोण के समर्थन में आए ये सेलेब्स
    अगली खबर
    'बेशरम रंग': स्वरा से लेकर नुसरत जहां तक, दीपिका पादुकोण के समर्थन में आए ये सेलेब्स
    'बेशरम रंग' गाने के पक्ष में इन नेता-अभिनेताओं ने रखी अपनी राय (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@pathaanthefilm)

    'बेशरम रंग': स्वरा से लेकर नुसरत जहां तक, दीपिका पादुकोण के समर्थन में आए ये सेलेब्स

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 17, 2022
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर विवाद छिड़ गया है।

    कुछ लोगों का कहना है कि गाने में दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी की वजह से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

    एक तरफ यूजर्स ने फिल्म के खिलाफ 'बायकॉट' ट्रेंड की शुरुआत कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ नेता-अभिनेता गाने के पक्ष में अपनी राय रख रहे हैं।

    आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

    बयान

    नुसरत जहां ने भाजपा पर साधा निशाना

    तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां ने फिल्म 'पठान' का समर्थन किया है।

    भाजपा पर निशाना साधते हुए अभिनेत्री ने NDTV को दिए साक्षात्कार में कहा, "उन्हें हर चीज से दिक्कत है। यदि महिलाएं हिजाब पहनती हैं तो उन्हें पसंद नहीं आता, यदि बिकिनी पहनती हैं तो उन्हें परेशानी होती है। वह हमारे जीवन को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे यदि नया और विकसित भारत कहा जा रहा है तो यह बहुत डरावना है।"

    ट्वीट

    फिल्म 'रईस' के निर्देशक ने कट्टरपंथियों को दिया जवाब

    शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने भी फिल्म के पक्ष में ट्वीट किया है।

    निर्देशक ने लिखा, 'फिल्म उद्योग के सभी लोगों को सालों से शाहरुख पर हो रहे हमलों की निंदा करनी चाहिए। अन्य सेलेब्स की तुलना में शाहरुख ने मनोरंजन और सिनेमा के एक राजदूत के रूप में हमारी बिरादरी और भारत में अधिक योगदान दिया है। इसलिए कृपया इन कट्टरपंथियों को चुप रहने के लिए कहें!'

    ट्वीट

    पूर्व लोकसभा सांसद राम्या ने की ट्रोल्स की बोलती बंद

    पूर्व लोकसभा सदस्य राम्या ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए लिखा, 'सामंथा को उनके तलाक के लिए, साईं पल्लवी को उनकी राय के लिए, रश्मिका को उनके सेपरेशन के लिए, दीपिका को उनके कपड़ों के लिए और कई अन्य महिलाओं को हर चीज के लिए ट्रोल किया जा रहा है। चुनने का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार है। महिलाएं मां दुर्गा का अवतार हैं- नारी द्वेष एक बुराई है जिससे हमें लड़ना चाहिए।'

    ट्वीट

    स्वरा भास्कर ने नेताओं पर कसा तंज

    वहीं, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राजनेताओं पर तंज कसा है।

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से.. अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखने से फ़ुरसत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते?!?'

    बता दें कि पहले हिंदू महासभा, फिर वीर शिवाजी ग्रुप, उसके बाद विश्व हिंदू परिषद और अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दीपिका के लुक की निंदा की है।

    इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान भी किया है।

    ट्वीट

    प्रकाश राज ने सभी से पूछा सवाल

    दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने दीपिका पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमें ये सब कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा... कलर ब्लाइंड।'

    वहीं, अन्य ट्वीट में अभिनेता ने लिखा, '#बेशरम...तब सब सही होता है जब एक भगवा रंग के कपड़े पहनने वाला शख्स किसी रेपिस्ट को हार पहनाता है, बच्चों का रेप करता है, हेट स्पीच देता है, लेकिन ये किसी फिल्म की ड्रेस नहीं हो सकती?'

    जानकारी

    25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

    'पठान' के पहले गाने 'बेशरम रंग' को विशाल और शेखर ने संगीत दिया है। इसके बोल कुमार के हैं। गाने को शिल्पा राव, कैरालिसा मोंटेरियो, विशाल और शेखर ने गाया है, वहीं वैभवी मर्चेंट इसकी कोरियोग्राफर हैं। 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पठान फिल्म
    शाहरुख खान
    स्वरा भास्कर
    प्रकाश राज

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    पठान फिल्म

    15 दिसंबर से फिर 'पठान' की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान दीपिका पादुकोण
    सलमान ने बताया फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल का नाम बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के चलते फिर टली शाहरुख की फिल्म 'पठान' की शूटिंग दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'पठान' में भी अपने सारे स्टंट खुद करेंगी दीपिका दीपिका पादुकोण

    शाहरुख खान

    DDLJ के 27 साल: कैसे करीब तीन दशक बाद भी लोगों के दिलों में है फिल्म? बॉलीवुड समाचार
    'पठान', 'टाइगर 3' को छोड़ 'पुष्पा 2' का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे लोग टाइगर 3
    मोहब्बतें: 'हीरो' की छवि छोड़ करियर में अमिताभ बच्चन ने की थी नई पारी की शुरुआत अमिताभ बच्चन
    शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिर से सिनेमाघरों में दिखेगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

    स्वरा भास्कर

    भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन का वीना मलिक ने उड़ाया मज़ाक, स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब बॉलीवुड समाचार
    'बेरोजगार' कन्हैया ने दाखिल किया नामांकन, कुल संपत्ति 6 लाख रुपये, राजद्रोह समेत 5 मामले दर्ज बिहार
    स्वरा भास्कर का हुआ ब्रेक अप! जानें पांच साल से किसे कर रही थीं डेट बॉलीवुड समाचार
    'शीर खुरमा' में स्वरा भास्कर निभाएंगी लेस्बियन का किरदार, इस अभिनेत्री के साथ करेंगी रोमांस नेटफ्लिक्स

    प्रकाश राज

    #MeToo के आरोपी नाना पाटेकर की फिल्म 'तड़का' सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज़! बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के बीच प्रकाश राज बने हीरो, अपने कर्मचारियों को दी तीन महीने की सैलरी बॉलीवुड समाचार
    जानवरों से प्यार है तो आपको ये बॉलीवुड फिल्में जरूर देखनी चाहिए अक्षय कुमार
    अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025