NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पठान' गेयटी सिनेमा में सुबह-सवेरे रिलीज होने वाली पहली फिल्म, बना चुकी ये धमाकेदार रिकॉर्ड
    अगली खबर
    'पठान' गेयटी सिनेमा में सुबह-सवेरे रिलीज होने वाली पहली फिल्म, बना चुकी ये धमाकेदार रिकॉर्ड
    'पठान' गेयटी गैलेक्सी में सुबह-सवेरे रिलीज होने वाली पहली फिल्म (तस्वीर: इंस्टा/@iamsrk)

    'पठान' गेयटी सिनेमा में सुबह-सवेरे रिलीज होने वाली पहली फिल्म, बना चुकी ये धमाकेदार रिकॉर्ड

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 18, 2023
    08:10 am

    क्या है खबर?

    आजकल शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सबसे ज्यादा चर्चा में है । हो क्यों ना, भारी विवादों के बीच यह इतिहास पे इतिहास जो रची जा रही है, जिससे कोई खुश हो ना हो, लेकिन शाहरुख के चाहनेवाले सातवें आसमान पर हैं।

    बता दें कि 'पठान' ऐसी पहली फिल्म होगी, जिसे मुंबई और देश के बड़े सिनेमाघरों में से एक गेयटी सिनेमा में सुबह 9 बजे दिखाया जाएगा।

    आइए जानते हैं अब तक कौन-कौन से रिकॉर्ड बना चुकी है फिल्म।

    बदलाव

    'पठान' के साथ बदल रहा सिनेमाघर के फर्स्ट शो का समय

    गेयटी सिनेमा में 'पठान' का शो सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस सिनेमाघर में पहला शो दोपहर 12 बजे से शुरू होता है, लेकिन 'पठान' के साथ इसके पहले शो का समय बदलने वाला है।

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, '1972 में अपनी स्थापना के बाद से पहली बार प्रतिष्ठित गेयटी सिनेमा में 'पठान' सुबह 9 बजे दिखाई जाएगी। #SRK फैन क्लब ने 'पठान' की भव्य रिलीज का जश्न मनाने के लिए सिनेमाघर बुक कर लिया है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    ‘PATHAAN’ MORNING SHOW AT GAIETY, BANDRA… For the first time - since its inception in 1972 - a movie [#Pathaan] will be screened in the morning show [9 am] at the iconic Gaiety cinema, Bandra on 25 Jan 2023… #SRK fan club has booked the cinema to celebrate its grand release. pic.twitter.com/EP6HnM0DJv

    — taran adarsh (@taran_adarsh) January 17, 2023

    एडवांस बुकिंग

    एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जर्मनी में एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने 'KGF: 2' को पीछे छोड़ दिया है।

    'पठान' ने एडवांस बुकिंग में 1.32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, वहीं 'KGF: 2' ने 1.2 करोड़ की ही कमाई की थी।

    यह हाल तब है, जब 'पठान' की रिलीज में अभी एक हफ्ता बाकी है यानी 'KGF: 2' का जर्मनी में जितना लाइफटाइम कलेक्शन था, उससे ज्यादा 'पठान' की एडवांस बुक अभी से हो चुकी है।

    बुर्ज खलीफा

    बुर्ज खलीफा के अंदर शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म

    'पठान' के एक्शन, स्टंट दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा में शूट हुए हैं।

    बड़ी बात यह है कि हॉलीवुड की भी सिर्फ दो ही फिल्में अभी तक बुर्ज खलीफा के अंदर शूट हुई हैं। एक टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल' और दूसरी विन डीजल की 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7'।

    बुर्ज खलीफा के आसपास के इलाकों को कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया जा चुका है, लेकिन इमारत के अंदर का नजारा पहली बार 'पठान' में दिखेगा।

    गाने

    गानों ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

    'पठान' के पहले गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी पहनने पर राजनीतिक रंग चढ़ा और विवादों के साथ गाना उम्मीद से ज्यादा हिट हो गया।

    यह यूट्यूब पर पहले नंबर पर रहा। इसने महज एक हफ्ते में 10 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था।

    दूसरी तरफ 'बेशरम रंग' विवाद का फायदा फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' को हुआ। यह रिलीज हुआ और महज आधे घंटे में इसे 10 लाख व्यूज मिल गए।

    साइबेरिया की झील

    साइबेरिया की बैकाल झील पर शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म

    'पठान' भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग साइबेरिया की जमी हुई झील 'बैकाल' पर हुई है।

    फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के मुताबिक उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि 'पठान' में जो दर्शक एक्शन देखें वो किसी भी भारतीय फिल्म में देखे गए एक्शन से कई गुना बड़े हों।

    फिल्म में ऐसे एक्शन सीक्वेंस शूट हुए हैं, जो अब तक किसी भी फिल्म में नहीं दिखे। बैकाल झील में हाई स्पीड बाइक सीक्वेंस को शूट किया गया है।

    नई तकनीक

    ICE तकनीक के साथ रिलीज होने वाली पहली फिल्म

    'पठान' पहली ऐसी भारतीय फिल्म होगी, जिसे नई तकनीक के साथ रिलीज किया जाएगा।

    यह ICE (इमर्सिव सिनेमा एक्सपीरियंस) तकनीक के साथ रिलीज की जाएगी, जो फिल्म के लिए बेशक किसी उपलब्धि से कम नहीं है, क्योंकि 'पठान' ऐसा करने वाली भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म होगी।

    इस बात की जानकारी खुद यशराज फिल्म्स के डिस्ट्रीब्यूटर वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने दी थी। उनके मुताबिक दर्शकों के लिए पहली बार किसी भारतीय फिल्म को देखने का अनुभव इतना शानदार होगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ICE थिएटर फॉर्मेट में मुख्य स्क्रीन के साथ साइड पैनल होता है। यह एक पेरिफेरल वर्जन बनाता है, जो रंगों व स्पीड के साथ एक शानदार अनुभव देता है। भारत में 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के साथ इस फॉर्मेट की शुरुआत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पठान फिल्म
    शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    पठान फिल्म

    'पठान' से 'फाइटर' तक, 2023 में इन 5 फिल्मों में मिलेगा एक्शन का जबरदस्त डोज बॉलीवुड समाचार
    2023 होगा बॉलीवुड के लिए बेहद खास, 'पठान' समेत ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल बॉलीवुड समाचार
    बायकॉट ट्रेंड के बीच शाहरुख खान पर बॉलीवुड ने लगाया 700 करोड़ रुपये का दांव शाहरुख खान
    'पठान' में शाहरुख के जानी दुश्मन बने हैं जॉन अब्राहम, सामने आया किरदार जॉन अब्राहम

    शाहरुख खान

    इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध क्रिसमस
    'पठान' का दर्शकों को एक और तोहफा, ICE में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म पठान फिल्म
    अलविदा 2022: बाबिल खान से पलक तिवारी तक, इस साल इन स्टारकिड्स ने किया बॉलीवुड डेब्यू बाबिल खान
    पठान: 100 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के OTT राइट्स! जानिए कब और कहां देखें फिल्म पठान फिल्म

    दीपिका पादुकोण

    'पठान' बायकॉट के बीच शाहरुख बोले- जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं शाहरुख खान
    मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने की शाहरुख खान की 'पठान' का नाम बदलने की मांग शाहरुख खान
    पठान विवाद: हिंदू सेना ने सेंसर बोर्ड और थिएटर मालिकों को दी विरोध की धमकी शाहरुख खान
    'पठान' के लिए शाहरुख-दीपिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दर्ज कराई शिकायत शाहरुख खान

    आगामी फिल्में

    'प्रोजेक्ट K' से सामने आई दीपिका की पहली झलक, फिल्म में बनी हैं प्रभास की जोड़ीदार दीपिका पादुकोण
    इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर', हिंदी में भी होगी रिलीज OTT प्लेटफॉर्म
    सनी की 'गदर 2' की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी फिल्म गदर 2 फिल्म
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का नया गाना 'फिर धन ते तान' रिलीज अर्जुन कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025