पेरिस जैक्सन का झकझोर देने वाला खुलासा, ECT अनुभव पर की खुलकर बात
मनोरंजन
माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन ने डिप्रेशन से अपनी लड़ाई और फिर से खुदकुशी की कोशिश के बेहद करीब पहुंचने की अपनी कहानी खुलकर बताई है।
उन्होंने जय शेट्टी के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि इस बार खुदकुशी के करीब पहुंचने के बाद उन्हें 3 हफ्तों में 9 ईसीटी (ECT) सेशन से गुजरना पड़ा था।
पेरिस ने एल्बम कवर को ECT से जोड़ा
पेरिस ने ECT सेशन को 'दर्दनाक' बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अब ये 'बर्बर' नहीं लगते, क्योंकि इनमें एनेस्थीसिया का इस्तेमाल होता है।
उनके एल्बम कवर 'हैपिएस्ट डे ऑफ माई लाइफ' को इसी मुश्किल दौर से प्रेरणा मिली है। शुरुआत में ECT का असर तो हुआ, लेकिन इसके साथ ही याददाश्त खोने जैसे साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिले।
6 साल से उन्होंने शराब छोड़ दी है और अब वे अपनी सेहत के लिए होलिस्टिक तरीके अपना रही हैं।