LOADING...
राघव चड्ढा के जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा का वादा, लिखा- आपसे प्यार के मायने सीखती रहूंगी
राघव चड्ढा के जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा का वादा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@parineetichopra)

राघव चड्ढा के जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा का वादा, लिखा- आपसे प्यार के मायने सीखती रहूंगी

Nov 11, 2024
01:30 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति और आम आदमी पार्टी (APP) के सांसद राघव चड्ढा आज यानी 11 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने अपने पति को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। परिणीति ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राघव के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ परिणीति ने राघव से एक वादा भी किया है।

नोट

आप मेरा मार्गदर्शन करते रहना-  परिणीति 

परिणीति ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे राघव। आपकी ईमानदारी, धैर्य और परिपक्वता मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती है। आप मेरा मार्गदर्शन करते रहना और मुझे मजबूत बनाना।' उन्होंने आगे लिखा, 'आप मुझे सम्मान और प्यार के मायने सिखाते हैं और मैं आपसे सीखना कभी बंद नहीं करना का वादा करता हूं।' परिणीति ने 24 सितंबर, 2023 को राघव से शादी रचाई थी। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो