LOADING...
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने यूं मनाई अपनी शादी की पहली सालगिरह, लिखा खूबसूरत नोट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने यूं मनाई अपनी शादी की पहली सालगिरह (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने यूं मनाई अपनी शादी की पहली सालगिरह, लिखा खूबसूरत नोट

Sep 25, 2024
02:56 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (APP) के सांसद राघव चड्ढा की शादी को एक साल हो गया है। इस जोड़े ने बीते दिन यानी 24 सितंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। अब परिणीति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर राघव संग अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों समंदर किनारे एक-दूजे के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ परिणीति ने लंबा-चौड़ा खूबसूरत नोट भी लिखा है।

नोट

हम पहले क्यों नहीं मिले- परिणीति

परिणीति ने लिखा, 'कल हमारा दिन बहुत शांत रहा, सिर्फ हम दोनों ही थे। राघव मुझे नहीं पता कि मैंने पिछले जन्म ऐसा क्या किया है कि मैं आपको पाने लायक बन गई। मैंने एक आदर्श सज्जन, अपने नासमझ दोस्त, संवेदनशील साथी, एक ईमानदार इंसान, सबसे अच्छा बेटा, जीजा और दामाद से शादी की है। हमारे देश के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता मुझे बहुत प्रेरित करती है। मैं भी आपसे बहुत प्यार करती हूं। हम पहले क्यों नहीं मिले?'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement

जानकारी

शाही अंदाज में रचाई थी शादी

परिणीति ने 24 सितंबर, 2023 को राघव से शाही अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी, जिसमें उनके परिवार और दोस्तों के अलावा राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

Advertisement