LOADING...
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता, लिखा- हमारा छोटी-सी दुनिया आने वाली है
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता, लिखा- हमारा छोटी-सी दुनिया आने वाली है

Aug 25, 2025
12:20 pm

क्या है खबर?

पिछले काफी समय से परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही थीं, लेकिन न तो परिणीति और न ही उनके पति और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने इस खबर पर मोहर लगाई थी। अब आखिरकार खुद परिणीति और राघव ने माता-पिता बनने की खबर सार्वजनिक कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

पोस्ट

परिणीति-राघव ने साझा की तस्वीर

परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर केक की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें "1+1= 3" लिखा है। इसमें बच्चे के पैर के छाप भी दिख रहे हैं। इसके साथ इस जोड़े ने अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों एक-दूजे का हाथ थामे टहलते हुए नजर आ रहे हैं। परिणीति और राघव ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा छोटी-सी दुनिया आने वाली है। असीम आशीर्वाद से धन्य महसूस कर रहे हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

जानकारी

कब हुई थी परिणीति-राघव की शादी? 

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को अपनी करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों की शादी उदयपुर में आयोजित की गई थी। बता दें कि वे कथित तौर पर लंदन में कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे।