Page Loader
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के इस आलीशान होटल में कर सकते हैं शादी   
इस होटल में शादी करेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (तस्वीर: इंस्टा/@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के इस आलीशान होटल में कर सकते हैं शादी   

Jun 09, 2023
03:33 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों ने बीते महीने दिल्‍ली में सगाई की थी और अब राघव-परिणीति शादी की तैयारियों में जुटे हैं। दोनों इस दौरान राजस्‍थान भी गए थे। अब खबर है कि परिणीति और राघव उदयपुर में शादी करने वाले हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को उदयपुर का 'द ओबेरॉय उदयविलास' पसंद आया है। यह फाइव स्‍टार प्रॉपर्टी पिछोला झील के किनारे है।

शादी

नवंबर तक हो सकती है शादी

बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव अभी होटल से अपनी जरूरतों के हिसाब से डील पक्की करने में जुटे हुए हैं। दिल्‍ली में आयोजित सगाई समारोह की तरह ही शादी भी करीबियों और परिजनों की मौजूदगी में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव इस साल के अंत में शादी करने वाले हैं। हालांकि, इसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन खबर है कि यह शादी अक्टूबर-नवंबर के महीने में हो सकती है।